“बिहार” के “बक्सर” में हुआ बड़ा “ट्रेन हादसा” – चार की “मौत” – जानिए कितने हैं घायल
Bihar News – बिहार के बक्सर में हुए ट्रेन एक्सीडेंट में जांच शुरू कर दी गई है। जिसमें पाया गया है कि जगह जगह से पटरी टूटी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि मानों किसी की साजिश हो। पर इस पर अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयानबाजी नहीं आई है। आपको बताते चलें कि बिहार के बक्सर में बीती बुधवार की रात अचानक पटरी से उतर पड़ी। जिसके बाद ट्रेन के सभी डिब्बे रफ़्तार कारण बेपटरी होते हुए क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं सौ से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। जिनका इलाज लगातार जारी है। इस हादसे को लेकर प्रदेश सरकार ने गहरा दुख प्रकट किया है।
खौफनाक हुआ हादसा
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म से चलकर जैसे ही बिहार के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो जोरदार आवाज के साथ पूरी की पूरी ट्रेन बेपटरी हो गई। चारों तरफ हाहाकार मचने लगा था। ट्रेन में बैठे यात्री पहले तो समझ नहीं पाए कि उनके साथ हुआ क्या है, लेकिन जैसे ही होश आया तो अपने आपको बचाने की अफरा तफरी मची हुई थी। वहीं दूसरी तरफ हादसे की सूचना मिलते ही रेल विभाग सख्ते में आ गया और आनन-फानन में सर्वप्रथम उस रेलवे लाइन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। साथ ही बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। उसके बावजूद चार लोगों की मौत हो गई और घायलों की संख्या सौ से अधिक बताई जा रही है। जिनका इलाज लगातार जारी है। बताया जा रहा है की हादसे का समय करीब बुधवार की रात्रि 9 बजकर 35 मिनट के आस-पास रहा होगा।
जारी है बचाव कार्य
गुरुवार की सुबह भी मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। इस हादसे के सम्बन्ध में अब तक जो आशंका जताई गई है उसमे पटरियों के टूटे होने की वजह सामने आई है। लेकिन किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि न होने के कारण इसे पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस पूरे एक्सीडेंट पर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों की एक स्पेशल टीम गठित की गई है। जो हादसे की मुख्य वजह से पर्दा उठाने का कार्य करेंगे। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे के बाद शुरू हुए राहत कार्य में रेलवे विभाग के साथ जिला प्रशासन, मेडिकल विभाग और स्थानीय जनता हर एक भरसक प्रयास में लगी है।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004
प्रयागराज हेल्पलाइन
0532 – 2408128
0532 – 2407353
0532 – 2408149
फतेहपुर हेल्पलाइन
05180 – 222026
05180 – 222025
05180 – 222436
कानपुर हेल्पलाइन
0512 – 2323016
0512 – 2323018
0512 – 2323015
इटावा हेल्पलाइन
7525001249
टूंडला हेल्पलाइन
05612 – 220338
05612 – 220339
05612 – 220337
अलीगढ़ हेल्पलाइन
0571 – 2409348