“बिहार” से “कानपुर” आई थी “चोरों” की टोली – अब पहुंच गई “सलाखों” के पीछे
Kanpur News – कमिश्नर ऑफ पुलिस की जाबांज टीम के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है। जिसके तहत पुलिस की एक टीम ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो जमीन के अंदर बिछी बिजली की केबिल को काटकर चोरी करने का काम किया करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्यों के पास से सोलह अदद बण्डल जिसमे एल्युमुनियम के तार हैं और पांच फावड़ा के साथ 06 गैती और एक सब्बल भी बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस तरह से मिली सफलता
इस गुड वर्क का श्रेय कानपुर की बाबूपुरवा पुलिस को जाता है। पुलिस टीम के अनुसार उन्हें काफी अरसे से थाना क्षेत्र से सूचना मिल रही थी कि इलाके में रात के अँधेरे में बिधुत केबिल को चोरी करने का काम किया जा रहा था। जिसके आधार पर सूचना तंत्र को मजबूत किया है और थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। जिसने सफलता प्राप्त करते हुए गैंग के आठ सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर ही लिया। जिस वक्त उन्हें गिरफ्तार किया गया उस वक्त सभी चोर इलाके के नये पुल के पास जमीन खुदाई में लगे हुए थे।
बिहार से आए थे चोर
गिरफ्तार चोरों में परवेज आलम (बिहार), फिरोज आलम (बिहार), मोहम्मद शमीम (बिहार), मोहम्मद शाकिर (बिहार), मोहम्मद अफरोज (बिहार), तालिब (बिहार), मोहम्मद राहिल (बिहार), मोहम्मद मुजफ्फर (बिहार) शामिल हैं। जिसको लेकर पुलिस की माने तो पकड़े गए आठों चोर बिहार से कानपुर में काम की तलाश में आए हुए थे। जहां मजदूरी करते-करते सभी ने आपस में योजना बनाते हुए एक गैंग बना लिया और फिर ठिकानों की तलाश करते हुए रात के अंधेरे में जमीन की खुदाई करते हुए केबिल काटकर चोरी करने का काम किया करते थे। जिनपर कोई इसलिए शक नहीं करता था क्योंकि सभी निडर होकर खुलेआम जमीन खुदाई का काम करते थे। जिन्हे देखकर ऐसा लगता था कि यह चोर नहीं हो सकते थे।
जानिए पुलिस टीम का नाम
पुलिस के इस गुड वर्क में उप निरीक्षक छत्रजीत सिंह चौकी प्रभारी टीपी नगर, उप निरीक्षक पूरन सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार, विपिन कुमार और रणपाल सिंह शामिल थे।