एक परिवार को है न्याय की आस – जानिए महिलाओं ने पुलिस पर क्यों लगाया आरोप

0
20231029_022757
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – यूपी के कानपुर में एक बार फिर एक परिवार की महिलाओं ने कमिश्नर पुलिस पर आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्रीय थाने की पुलिस उनके घर में जबरन घुस आई और अभद्र व्यवहार के साथ गाली गलौज किया। जिसकी शिकायत तो की गई पर अब तक उन्हें न्याय की दहलीज का रास्ता नहीं मिला है। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी व्यथा सुनाई। 
 
जानिए क्या था पूरा प्रकरण 
 
कानपुर: महिलाओं की सुरक्षा और उनको जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। कानपुर में पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर इसको मिशन दीदी शक्ति का नाम देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। लेकिन बादशाहीनाक पुलिस मिशन शक्ति को लेकर कितनी जागरूक है। इसका एक उदाहरण देखने को मिला। कुली बाजार निवासी मक्की फातिमा ने आरोप लगाया है कि 17 अक्टूबर की रात 9 बजे उपनिरीक्षक अंकित खटाना, कांस्टेबल बबलू कुमार, पवन कुमार और महिला कांस्टेबल रीमा पाल जबरन घर में घुस आए। उप निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंकित खटाना ने अमर्यादित आचरण के साथ भद्दी भद्दी गालियां दी। जिसकी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीड़िता ने राज्यपाल महोदया, मुख्यमंत्री योगी और अल्पसंख्यक आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading