“वाराणसी” सड़क हादसे में “8” की मौत – “पीलीभीत” में मचा “कोहराम”
वाराणसी में दुर्घटनाग्रस्त हुई इसी कार में था पीलीभीत का परिवार
उत्तर प्रदेश की धरती पर वाराणसी में बुधवार की सुबह मौत की रफ्तार से गुजरी, जिसने न सिर्फ वाराणासी में तो मातम मचाया ही बल्कि पीलीभीत के उन परिवार में कोहराम मचा दिया था। जहां किसी अपने के आने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था, लेकिन दुर्घटना के बाद शायद अब वो कभी नहीं आएगा। क्योंकि तेज रफ्तार एक्सीडेंट ने कुल नौ लोगों को अपनी चपेट में लिया, लेकिन आठ लोग मौत की नींद सो गए और बचाया जा सका तो मात्र तीन साल का एक मासूम बच्चा।
विस्तृत जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब वाराणसी के फूलपुर के पास एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए थे चारों तरफ चीख पुकार सी मच गई थी। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुँच गई और क्षतिग्रस्त हुई कार के टुकड़ों में फसे शवों को बमुश्किल निकाला गया। जिसमे ज्ञात हुआ कि कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिसमे आठ लोगों की मौत हो गई, लेकिन जिस वक्त शवों को निकाला जा रहा था उस वक्त तीन साल के बच्चे की सांस चल रही थी, जिसे देखते ही उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी बचा ली।
वाराणसी को निकले हुए थे। जहां वह अपने परिवार के किसी सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वहीं इस सूचना के बाद दोनों परिवार के साथ ही कार चालक अमन के परिवार में चीख पुकार मची हुई है, साथ ही शव को लेने के लिए तीनों परिवार के लोग वाराणसी पहुँच चुके हैं। जहां पुलिस प्रशासन उनकी हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।
योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। जिसमे उनके द्वारा अपनी सोशल मिडिया साईट में लिखा गया है कि उन्हें जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के अच्छे इलाज के लिए कहा है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।आपको बताते चलेंकि अभी तक की पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक़ जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ट्रक और कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर का झटका लगते ही कार का एयर बैग तो खुला, लेकिन कार के पिचक जाने के कारण सभी की मौत हो गई जिसमे एक बच्चे को बचाया जा सकता है।