सावन में करें मृतसंजीवनी स्तोत्र का पाठ, शिव कृपा से होंगे ये लाभ
श्री मृतसंजीवनी स्तोत्र (Mrit Sanjeevani Stotra) भगवान शिव को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार, श्री मृतसंजीवनी स्तोत्र का अर्थ है अकाल मृत्यु से उभारने का कवच. शिव के इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु, किसी अनहोनी या बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है. इसे मृत संजीवनी स्तोत्रम के रूप में भी जाना जाता है. इसका जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इस मंत्र के उच्चारण से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है. परिवार में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि सावन महीने में श्री मृत्युसंजीवनी स्तोत्र का पाठ करने करना बेहद शुभ माना जाता है.