रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के मामले में शाहिद अफरीदी को छोड़ा पीछे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया. रोहित की नजरें अब वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड पर होंगी.
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने फ्लोरिडा में इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 33 रन की शानदार पारी खेली. रोहित ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए. (AP)