Vocal for Local: बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, होगा सपना साकार

0
Vocal for Local: PMEGP योजना में बेरोजगार SC-ST युवाओं को उद्योग लगाने पर 35% तक सब्सिडी, आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार।

Vocal for Local: अनुसूचित जाति/जनजाति युवाओं के लिए सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिलेगा उद्योग लगाने का सपना साकार

पीलीभीत योगी सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों के तहत बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा दरवाज़ा खुल गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के वे युवक-युवतियां जो ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में अपना उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, अब प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के अंतर्गत सरकारी सहायता और सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

Vocal for Local:कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवेदन किए जा सकते हैं।

क्या है योजना की खासियत?

ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को 35% तक की सब्सिडी (अनुदान) मिलेगी।

शहरी क्षेत्र के उद्यमियों को 25% तक की सब्सिडी दी जाएगी।

योजना का उद्देश्य है –

    • बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर देना।

    • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देना

    • युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना

Vocal for Local:कैसे करें आवेदन?

इच्छुक आवेदक को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र www.kviconline.gov.in पोर्टल पर भरना होगा।

आवेदन सबमिट करते समय कॉम संख्या 3 पर Sponsoring Agency में KVIB सिलेक्ट करना अनिवार्य है।

आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

  • जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, पीलीभीत

  • दूरभाष नंबर: 9580503168, 7007058976

  • किसी भी कार्यदिवस में सीधे संपर्क किया जा सकता है।

Vocal for Local:सरकार की मंशा

योगी सरकार और केंद्र सरकार का यह प्रयास है कि कोई भी युवा बेरोजगारी के कारण पीछे न रह जाए। इस योजना के ज़रिए सरकार उद्योग आधारित रोजगार को बढ़ावा दे रही है। खासकर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवाओं को विशेष प्रोत्साहन देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है।

यह योजना उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिनके पास हुनर और सपने हैं लेकिन पूंजी की कमी है। अब सरकार उनके साथ खड़ी है। यह पहल न सिर्फ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती देगी।

One District One Product: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा पीलीभीत का हुनर

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading