वाराणासी के बीएचयू की छात्रा कांड ने पकड़ा तूल – सपा छात्र संघ ने सीएम योगी को भेजा अपना ज्ञापन
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – बीते दिनों यूपी के बनारस की आईआईटी बीएचयू में हुई शर्मसार कर देने वाली एक वारदात अब प्रदेश के अंदर तूल पकड़ती नजर आ रही है। जिसके विरोध फलस्वरूप कानपुर में सपा छात्र संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमे कहा गया है कि बीएचयू में एक छात्रा को तमंचा दिखा कर तीन मनचलो ने उसको निर्वस्त्र करा दिया था। इस बड़ी वारदात से बीएचयू सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर इस वारदात पर कार्रवाई न हुई तो छात्र सभा संघ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने पर उतारू हो जाएगा।
बेहद शर्मनाक थी वो वारदात और रात
दरअसल जिस वारदात को लेकर बवाल मचा हुआ है उसका जिक्र किया जाए तो बीती दिनों की रात को एक बीएचयू की छात्रा 01 बजकर 30 मिनट पर घूम रही थी। जिसे देख बुलेट सवार तीन अज्ञात मनचलों ने छात्रा को रोका और फिर किस किया था। इतना ही नहीं मनचलों ने छात्रा के कपड़े उतारकर उसका न्यूड वीडियो भी बनाया था। इसके बाद फरार हो गए थे। सुबह होते ही जैसे ही छात्रा ने पुलिस को अपनी आप बीती बताई थी तो पूरा का पूरा बीएचयू स्टूडेंट्स हंगामे पर उतर आया था।