शादी में डीजे पर झूम कर थिरक रहे थे, तब ही बेकाबू हुआ डीजे, फिर देखिए क्या हुआ ?
tonk dj accident
टोंक में शादी समारोह में भीषण हादसा, पिकअप ने 5 को कुचला, 2 मासूमों की मौत
टोंक जिले में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब डीजे की पिकअप ने डांस कर रहे बच्चों और महिलाओं को कुचल दिया। सदर थाना क्षेत्र के गोल डूंगरी इलाके में हुए इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
गोल डूंगरी में हादसा, शादी की खुशियां बनीं मातम
पुलिस के अनुसार गोल डूंगरी क्षेत्र में बुधवार शाम शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था और बच्चे व महिलाएं नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की पिकअप चला रहे चालक ने वाहन को अचानक रिवर्स कर दिया। पीछे मौजूद लोग संभल पाते, उससे पहले ही वाहन उनकी चपेट में आ गया।इस भीषण हादसे ने कुछ ही पलों में खुशियों को चीख-पुकार में बदल दिया।
दो मासूमों की मौके पर मौत
हादसे में कुलदीप (8) पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10) पुत्र पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इस Dj accident में अंता (34), ऊषा (8) और नेहा (7) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का उपचार सआदत अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
चालक डिटेन, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने चालक को डिटेन कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक ने वाहन को आगे बढ़ाने के बजाय अचानक पीछे कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
वीडियो आए सामने, मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ग्रामीण चालक को वाहन से नीचे उतारते दिखाई दे रहे हैं। बच्चे वाहन के नीचे फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा
जिस घर में शादी की तैयारियां और जश्न का माहौल था, वहां पलभर में मातम छा गया। Dj accident ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबरें यह भी पढ़िए….