Shahjahanpur: कठिन परिस्थितियों में पुलिस का मानवीय चेहरा, पढ़कर होगा सुखद एहसास
Shahjahanpur:बाढ़ के पानी के बीच भी हुई PET परीक्षा, पुलिस-प्रशासन ने परीक्षार्थियों की उम्मीद की किरण
शाहजहाँपुर जनपद में बाढ़ के पानी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन इस कठिन परिस्थिति के बीच जब प्रतियोगी परीक्षाओं के हजारों सपने परीक्षा देने आए परीक्षार्थी तो अचानक परीक्षा केंद्र ही जलमग्न हो गया। हालात इतने विकट थे कि कमरों से लेकर पूरे परिसर तक पानी भर गया। बावजूद इसके, पुलिस-प्रशासन और अध्यापकों की तत्परता ने वह कर दिखाया, जिसकी वजह से न केवल परीक्षा सकुशल संपन्न हुई बल्कि हजारों बच्चों के सपनों को भी टूटने से बचा लिया गया।
Shahjahanpur:पानी में डूबा परीक्षा केंद्र
शनिवार को शाहजहाँपुर के मुमुक्षु आश्रम बरेली मोड़ स्थित एस.एस. लॉ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की PET परीक्षा आयोजित की जा रही थी। लेकिन अचानक बाढ़ के पानी ने पूरे कॉलेज परिसर और कमरों में बाढ़ का पानी भर गया। देखते ही देखते परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं पानी में फंस गए। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Shahjahanpur:पुलिस और प्रशासन की तत्परता
बढ़ते जलस्तर की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल सक्रिय हुआ। पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत छात्र-छात्राओं को पानी से बाहर निकालना शुरू किया। कई जगहों पर बच्चे पानी में फंसकर डर गए थे, लेकिन सुरक्षा बल ने उन्हें ढांढस बंधाया और सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया।
महिला पुलिसकर्मियों का मानवीय चेहरा
इस कठिन घड़ी में सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब महिला पुलिसकर्मी गहरे पानी में उतरकर छात्राओं को सहारा देकर सुरक्षित बाहर निकाल रही थीं। गहरे पानी में खड़ी होकर उन्होंने परीक्षार्थियों को ऐसे बचाया, मानो वह खुद उनकी अभिभावक हों। यह दृश्य न केवल परीक्षार्थियों बल्कि हर किसी के दिल को छू गया। यह तस्वीर प्रशासन के मानवीय पहलू और कर्तव्यनिष्ठा का जीवंत उदाहरण बन गई।
Shahjahanpur:ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी जीवन-रेखा
बाढ़ के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया था। ऐसे में छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित घर पहुँचाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतज़ाम किया। एक-एक करके सभी परीक्षार्थियों और अध्यापकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया। हर चेहरे पर राहत की सांस थी कि जान भी बच गई और परीक्षा भी पूरी हो गई।
Shahjahanpur:अधिकारियों और परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। वहीं, परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने भी कहा कि हालात भयावह थे लेकिन पुलिस और प्रशासन ने जिस तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, वह काबिले-तारीफ़ है।
कठिनाई के बीच उम्मीद की जीत
बाढ़ का संकट जहाँ लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है, वहीं शाहजहाँपुर की यह घटना साबित करती है कि कठिन से कठिन हालात में भी उम्मीद और हौसले की जीत होती है। परीक्षा केंद्र में पानी भर जाने के बावजूद न केवल परीक्षा सकुशल पूरी हुई बल्कि प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता ने हजारों बच्चों का विश्वास भी जीत लिया।
Shahjahanpur: दो युवतियों ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी, सवालों के घेरे में घटना