फर्रुखाबाद की रामलीला मंच पर पहुंचे सलमान खुर्शीद – कहा सबके भगवान हैं प्रभु श्री राम
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – फतेहगढ़ रामलीला परिषद के राम राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने फर्रुखाबाद पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का जोरदार स्वागत किया गया। जहां उन्होंने रामलीला के मंच पर मंचन कर रहे श्री राम का राज्याभिषेक किया और माता सीता को प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में बैठे दर्शकों को सम्बोधित करते हुए प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने के प्रति जागरूक किया।
सबका मालिक एक है बोल गए सलमान खुर्शीद
आपको बता दें कि चुनावी रण बिगुल बजते ही दलित से लेकर भगवान तक का सफर तय करने वाले राजनेता कहीं न कहीं जनता के सामने आना शुरू कर देते हैं। पहले जुबानी जंग और फिर धार्मिक और आर्थिक दोनों ही तरीके की व्यवस्थाएं लागू की जाती हैं। इसी के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ने का बिल्कुल बज रहे हैं। अचानक सलमान खुर्शीद रामलीला के मंच पर पहुंचकर भगवान राम के चरणों में माथा टेकते नजर आए बोले कि सबके भगवान एक हैं। भगवान के दरबार में आने की लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि जुबानी बयान बाजी भगवान के लिए नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भगवान राम के रथ को बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए भी देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि आज भगवान राम का आशीर्वाद लेकर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं । अब देखना होगा कि राम मंदिर के सहारे भारतीय जनता पार्टी जहां दूसरी बार लगातार सत्ता पर काबिज है तो वहीं राम नाम के सहारे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की लोकसभा चुनाव में नैया पार होती है या नहीं देखने वाली बात होगी।