Rajasthan NHAI Negligence: प्रदेश में हाईवे किनारे जमीनों पर अतिक्रमण, पढ़े कैसे ?
Rajasthan NHAI negligence and encroachment near Manoharpur toll plaza increasing accident risk
NHAI की जमीन पर अतिक्रमण! ठेले-थड़ी और नॉनवेज दुकानें बनी खतरे की जड़
जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुर स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा के बाहर इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की जमीन पर बेतहाशा अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। टोल के दोनों ओर सड़क किनारे ठेले-थड़ी, ढाबे और नॉनवेज बिरयानी की दुकानें खुल चुकी हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह भीड़भाड़ अब बड़े हादसों का कारण बनती जा रही है।
स्थानीय लोग NHAI प्रशासन और टोल ऑपरेटरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि “करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है और अधिकारी मौन हैं।”
ओवरस्पीड वाहनों और सड़क किनारे ठेलों से बढ़ा हादसे का खतरा
सड़क सुरक्षा मानकों के विपरीत, टोल प्लाजा क्षेत्र के बाहर दुकानें और ठेले लगाए जा रहे हैं। जहां 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से वाहन गुजरते हैं, वहीं कुछ मीटर की दूरी पर चाय, बिरयानी और मीट की दुकानें चल रही हैं।
यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों और दुकानदारों दोनों की जान के लिए खतरा भी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि “टोल क्षेत्र में ठेले वालों की भीड़ और सड़क पर पार्क होती गाड़ियां हर वक्त किसी हादसे का इंतज़ार करा रही हैं।”
टोल और NHAI प्रशासन मौन – हादसे की कर दी जमीन तैयार
लोगों ने बताया कि मनोहरपुर टोल पर यह अतिक्रमण 24 घंटे चलता है, लेकिन न टोल प्रबंधन और न ही NHAI अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई की है।
यह लापरवाही अब जनता की जान पर भारी पड़ सकती है।
लोगों का कहना है — “NHAI के पास करोड़ों की मशीनरी और अधिकारी हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागज़ पर होती है। फलोदी हादसे के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया।”
फलोदी हादसे से नहीं लिया सबक, अब मनोहरपुर अगला निशाना?
स्थानीय निवासियों ने चेताया है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मनोहरपुर टोल प्लाजा अगला बड़ा हादसा जोन बन सकता है।
कल ही फलोदी में सड़क किनारे अवैध ढाबों की वजह से भीषण दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई थी।
जनता का सवाल है —
“क्या NHAI फिर किसी हादसे का इंतज़ार कर रही है? क्या बिरयानी के ठेले अब मौत का ठिकाना बनेंगे?”
करोड़ों की जमीन पर कब्जा, NHAI के नियमों की उड़ रही धज्जियां
NHAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग से 50 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह का व्यावसायिक अतिक्रमण निषिद्ध है।
इसके बावजूद टोल के बाहर सड़क किनारे दर्जनों ठेले और दुकानों का संचालन जारी है।
इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि सड़क किनारे गाड़ियों की आवाजाही से दुर्घटना का जोखिम भी कई गुना बढ़ गया है।
जागो NHAI! लोगों की जान से मत खिलवाड़ करो
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बांसवाड़ा, फलोदी और मनोहरपुर जैसे हादसों को सबक बताते हुए NHAI को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
लोगों ने कहा —
“NHAI की जिम्मेदारी सिर्फ टोल वसूली तक सीमित नहीं हो सकती। सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाना भी उतना ही जरूरी है।”
Rajasthan NHAI negligence का यह ताजा उदाहरण प्रशासनिक ढिलाई और जिम्मेदारी की कमी को उजागर करता है। यदि मनोहरपुर टोल प्लाजा पर अतिक्रमण नहीं रोका गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अब सवाल यह है कि क्या NHAI कार्रवाई करेगी या फिर एक और दुर्घटना का इंतज़ार?
खबर यह भी पढ़े….
Jaipur Road Accident: जयपुर में बेकाबू डंपर का कहर, 13 की मौत