विश्व के लिए ऐतिहासिक क्षण, 5 नवंबर को PM मोदी करेंगे अयोध्या के भव्य Ram Temple पर ध्वजारोहण
5 नवंबर: अयोध्या ही नहीं, पूरे विश्व का ऐतिहासिक क्षण — PM मोदी करेंगे दिव्य-भव्य Ram Temple के शिखर पर ध्वजारोहण
अयोध्या एक बार फिर इतिहास के उस स्वर्णिम क्षण का साक्षी बनने जा रही है, जिसे देखने के लिए न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व अपनी सांसें थामे बैठा है। 25 नवंबर का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की तपस्या, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का वह अध्याय है जिसे सदियां याद रखेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचकर दिव्य और भव्य राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा रोहन करेंगे—एक ऐसा आयोजन जो भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन विरासत का विश्व को संदेश देगा।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्था – तीन हेलीकॉप्टर तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सेना द्वारा तीन विशेष हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
एक हेलीकॉप्टर में स्वयं PM मोदी होंगे
दो हेलीकॉप्टर सुरक्षा कवच के रूप में साथ उड़ान भरेंगे
एयरपोर्ट से ये तीनों हेलीकॉप्टर लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए साकेत महाविद्यालय पहुंचेंगे, जहां विशेष रूप से तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वहीं PM मोदी का हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से लैंड करेगा।
रामलला के दरबार तक काफ़िला — रास्ते भर पुष्प वर्षा और संस्कृति का स्वागत
साकेत महाविद्यालय से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय कर गेट नंबर 11 के माध्यम से राम मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस 1 किलोमीटर के मार्ग को दिव्य उत्सव स्थल बना दिया गया है—
12 अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत
7 भव्य सांस्कृतिक मंच, जहां लोक कलाकार गायन, नृत्य और वादन से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे
साकेत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर 508 वैदिक आचार्य स्वस्ति-वाचन करेंगे—यह दृश्य अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा को चरम पर पहुंचा देगा।
सप्तऋषि मंदिर और शेषावतार मंदिर में भी होगा ध्वजारोहण
राम मंदिर परिसर पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सप्तऋषि मंदिर और शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह राम मंदिर के मुख्य शिखर पर पहुंचकर विशेष बटन दबाकर ध्वजा रोहण करेंगे—यह क्षण भारत की आस्था और नई सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी का एक महत्वपूर्ण संबोधन भी प्रस्तावित है, जो देश को इस ऐतिहासिक घटना का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेश देगा।
‘राम विवाह’ के दिन विशेष सुरक्षा—राम बारात निकलेगी PM के प्रस्थान के बाद
कल राम विवाह का पावन दिन भी है। परंपरा के अनुसार अयोध्या के मंदिरों से राम बारात निकाली जाती है। सुरक्षा कारणों के चलते यह बारात PM मोदी के अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद ही शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री लगभग 1:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे, इसके बाद सुरक्षा हटते ही भव्य राम बारात का शुभारंभ होगा।