Pilibhit: विधानसभा मतदाता सूची SIR बैठक, राजनीतिक दलों को मिला पूरा रोडमैप, आप भी जानिए
Pilibhit में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक सम्पन्न, राजनीतिक दलों को दी गई पूरी जानकारी
Pilibhit में निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने राजनीतिक दलों को आगामी कार्यक्रम, दिशा-निर्देश और मतदाता सूची से जुड़े समस्त महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
पीलीभीत में निर्वाचन प्रक्रिया को और पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की बैठक ने राजनीतिक दलों को हर छोटे-बड़े कदम से अवगत कराया। घर-घर जाकर मतदाता फॉर्म वितरण से लेकर ऑनलाइन दस्तावेज़ सत्यापन तक का पूरा रोडमैप तैयार किया गया। चुनावी तैयारी को लेकर प्रशासन की यह पहल मतदाता अधिकारों और लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम और प्रक्रिया
बैठक में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
28 अक्टूबर 2025 से 03 नवंबर 2025 तक: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण और गणना प्रपत्रों का मुद्रण।
04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक: बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और भरा हुआ प्रपत्र पुनः संग्रह करेंगे।
09 दिसंबर 2025: आलेख्य मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन।
09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक: दावे और आपत्तियों की अवधि।
09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक: नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और दावे/आपत्तियों का निस्तारण।
07 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि Enumeration Phase के दौरान किसी वोटर से कोई दस्तावेज़ इकट्ठा नहीं किया जाएगा। ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स प्रकाशित होने के बाद ही ईआरओ उन मतदाताओं को नोटिस जारी करेंगे जो पिछले एसआईआर रोल्स से लिंक नहीं हो पाए हैं।
बीएलओ का विशेष दायित्व और घर-घर विजिट
बीएलओ अपने साथ कम से कम 30 खाली फॉर्म 6 और डिक्लेरेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे।
नए मतदाता फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
यदि कोई घर बंद मिलेगा, तो फॉर्म वहीं डाल दिया जाएगा और तीन बार विजिट कर भरा हुआ फॉर्म लिया जाएगा।
मौजूदा मतदाता पहले से प्रिंटेड विवरण वाले एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन मोड से भी फॉर्म और दस्तावेज़ जमा करने की सुविधा होगी।
बीएलओ द्वारा इकट्ठा किए गए सभी फॉर्म और दस्तावेज़ ईसीआई नेट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे।
दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया
यदि किसी मतदाता ने समय पर फॉर्म जमा नहीं किया, तो वे दावे और आपत्तियों की अवधि में फॉर्म 6 और डिक्लेरेशन फॉर्म जमा कर नाम शामिल करवा सकते हैं। ईआरओ सभी राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक आधार पर दावों और आपत्तियों की सूची साझा करेंगे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग
बैठक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमित पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्रेश चौहान एवं सदस्य अतुल सिंह सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सभी दलों से अनुरोध किया गया कि वे बूथ लेवल एजेंट (BLA) की तैनाती और प्रशिक्षण में पूर्ण सहयोग दें और सुनिश्चित करें कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।
ECI का बड़ा ऐलान — 12 राज्यों में शुरू होगा SIR, मतदाता सूची आज रात से फ्रीज़