Pilibhit: महिलाओं के लिए बहुत जरूरी खबर, पढ़िए और लाभ उठाइये

0
Pilibhit: महिलाओं के लिए खास अभियान की शुरुआत, जहाँ स्वास्थ्य जांच, परामर्श और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जानिए कब और कहाँ मिलेंगी ये सुविधाएं ।

Pilibhit से बड़ी खबर: ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान का आगाज़

पीलीभीत जनपद पीलीभीत आने वाले दिनों में स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त पहल के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देगा बल्कि पूरे परिवार और समाज को सशक्त बनाने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

ये है इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सीधा सीधा मकसद

इस अभियान का शुभारंभ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश से करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सा महाविद्यालयों में दिखाया जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश स्तर पर भारत सरकार के नामित जनप्रतिनिधि भी इस महाअभियान में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करेंगे।

रक्तदान शिविर के साथ -साथ लगेंगे स्वास्थ्य कैंप

इस अभियान की शुरुआत के साथ ही पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वृहद रक्तदान शिविर और विशेष स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे। जैसे स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग समेत कई क्षेत्रों के डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराएंगे।

अमरिया सहित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष आयोजन किया जाएगा

पहले ही दिन, यानी 17 सितम्बर को अमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। इन शिविरों का मकसद ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है।

महिलाओं और परिवार के स्वास्थ्य पर विशेष जोर

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और माताओं को पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही परिवार नियोजन, एनीमिया से बचाव, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की समय रहते पहचान और इलाज जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञ डॉक्टर मार्गदर्शन देंगे।

गांधी जयंती तक चलता रहेगा ये महाअभियान

यह संपूर्ण कार्यक्रम 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान न केवल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे बल्कि रक्तदान जैसी सामाजिक पहल भी होंगी ताकि समाज में सेवा और जागरूकता दोनों का संदेश एक साथ पहुंच सके।

Kanpur News: वायरल फीवर की जांच को लेकर CMO ने किया गांवों का निरीक्षण, स्वास्थ्य टीम ने किए 41 टेस्ट

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading