Pilibhit: कृषि मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा
Pilibhit: राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख आज पीलीभीत दौरे पर, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण
पीलीभीत कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के राज्य मंत्री व पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख आज (10 सितंबर 2025) जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेंगे और राहत सामग्री का वितरण करेंगे।
Pilibhit:मंत्री का दिनभर का कार्यक्रम
सुबह 9:00 बजे – रामपुर से प्रस्थान।
सुबह 11:00 बजे – तहसील अमरिया, जनपद पीलीभीत आगमन।
यहां मंत्री जी बाढ़ प्रभावित गांवों (टांडा विजयसराय व जोशी कॉलोनी) का निरीक्षण करेंगे और पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे – अमरिया से प्रस्थान।
दोपहर 12:30 बजे – निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पीलीभीत पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
दोपहर 2:30 बजे – पीलीभीत से प्रस्थान।
शाम 7:00 बजे – लखनऊ आगमन।
Pilibhit:मार्ग विवरण
मंत्री जी का काफ़िला रामपुर – अमरिया – गोला – लखीमपुर खीरी – सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगा।
Pilibhit:योगी सरकार की मंशा
योगी सरकार का कहना है कि प्रदेश के किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की अनदेखी न की जाए। जिस कारण मंत्रियों को लगातार प्रभावित जिलों का दौरा करने और मौके पर राहत सामग्री वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार की मंशा है कि हर पीड़ित परिवार तक समय पर मदद पहुँचे, प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय रहे और ज़मीन पर राहत कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जनता की परेशानी ही सरकार की पहली प्राथमिकता है, इसलिए मंत्रियों को खुद गांव-गांव जाकर स्थिति देखने और लोगों को भरोसा दिलाने का काम सौंपा गया है।
Pilibhit:जनहित से जुड़ा कार्यक्रम
मंत्री का यह दौरा खासतौर पर बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं को समझने और उन्हें राहत देने के लिए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस निरीक्षण से तेज़ राहत कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और प्रशासन की सक्रियता में और सुधार होगा।