Pilibhit Breaking News: भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर – एक युवक की मौत, पांच गंभीर घायल
Pilibhit Breaking News: पीलीभीत में टनकपुर स्टेट हाईवे पर आज शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गईं। हादसा थाना न्यूरिया क्षेत्र के जनकपुरी गांव के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार युवक सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे हुए थे। दोनों वाहनों का तेज रफ्तार की वजह से संतुलन बिगड़ा और आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Pilibhit Breaking News: हाइवे पर मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। खून से लथपथ घायल युवकों को तड़पते देख लोगों की रूह कांप उठी। कुछ घायल छात्र भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
🚨 पीलीभीत ब्रेकिंग 🚨
टनकपुर स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत!
➡️ एक युवक की मौत
➡️ पांच गंभीर घायल
➡️ मौके पर अफरा-तफरी, ग्रामीणों की भीड़
👉 बाइक नंबर पीलीभीत RTO से संबंधित बताए जा रहे हैं।
📍 थाना न्यूरिया, जनकपुरी गांव के पास#Pilibhit #BreakingNews @pilibhitpolice pic.twitter.com/4aMi6hkWIZ— Rocket Post Live (@rocketpostlive) September 8, 2025
थाना प्रभारी न्यूरिया का बयान
थाना प्रभारी न्यूरिया गायत्री ने बताया – “टनकपुर स्टेट हाईवे पर आमने-सामने आ रही दो बाइकों की भिड़ंत हो गई एक युवक की मौत हो गई है। पांच घायल हैं, जिनमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी घायलों का उपचार पीलीभीत जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं।”
तेज रफ्तार का कहर
हादसे के पीछे तेज रफ्तार को मुख्य वजह माना जा रहा है। सड़क पर दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाइको के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि एक ओर पेपर देकर लौट रहे छात्र थे, जबकि दूसरी ओर तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे ने एक युवक की जिंदगी छीन ली और पांच परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया।
यह घटना बहुत बड़ा सबक देती है
यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही कितनी घातक साबित हो सकती है। सड़क पर थोड़ी सी असावधानी न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी छीन सकती है। पीलीभीत का यह हादसा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की गंभीर आवश्यकता को रेखांकित करता है।
यह भी देखिये :-
Raebareli: 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मकान का छज्जा गिरने से हुआ हादसा