One Nation One Election: राजस्थान में कब होंगे नगर निकाय चुनाव ?
UDH मंत्री झाब्बर सिंह खर्रा का One Nation One Election पर बयान
नगर निकाय चुनावों पर UDH मंत्री झाब्बर सिंह खर्रा का बड़ा बयान, One Nation One Election के तहत होंगे चुनाव
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश में एक साथ निकाय चुनाव की तैयारी
भीलवाड़ा में गुरुवार को प्रदेश के शहरी विकास एवं आवासन मंत्री (UDH) झाब्बर सिंह खर्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजस्थान में One Nation One Election के तहत चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने निकायों के पुनर सीमांकन और पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, और अब राज्य निर्वाचन आयोग से एकसाथ चुनाव करवाने का अनुरोध किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पुनर्शिमांकन और पुनर्गठन की प्रक्रिया
मंत्री खर्रा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में राज्य के 312 नगर निकायों में से एक निकाय के वार्ड सीमांकन व पुनर्गठन पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए संबंधित जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि वह शीघ्रता से संशोधित आंकड़े प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अपने आंकड़े प्रस्तुत करेगा, एक सप्ताह के भीतर पार्षदों और अध्यक्षों की लॉटरी निकाली जाएगी और इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव की तारीख तय करने का अनुरोध किया जाएगा।
क्या बोले मंत्री झाब्बर सिंह खर्रा ?
One Nation One Election के तहत होगी एक साथ वोटिंग
झाब्बर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया कि विभाग ने एक राज्य – एक चुनाव (One Nation One Election) की दिशा में पूरी तैयारी कर ली है।
उन्होंने कहा, “नगर निकायों के सीमा विस्तारण का नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है, और अब पुनर्गठन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। हमारा लक्ष्य है कि सभी निकायों में एकसाथ और पारदर्शी तरीके से चुनाव हों।”
जैसलमेर बस हादसे में अग्निशमन विभाग पर लापरवाही की जांच
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने जैसलमेर बस हादसे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और यदि इसमें फायर ब्रिगेड की देरी या लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि सूचना कब दी गई, फायर ब्रिगेड कितने समय में पहुंची और घटनास्थल की दूरी कितनी थी।
भीलवाड़ा में 3081 भूखंडों की ई-लॉटरी की शुरुआत
मंत्री झाब्बर सिंह खर्रा ने अपने एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान यूआईटी द्वारा निकाली गई 3081 आवासीय भूखंडों की ई-लॉटरी का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार आवासीय योजनाओं में पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस को प्राथमिकता दे रही है। इसके बाद उन्होंने गंगापुर रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
लॉटरी प्रक्रिया में आई शिकायतों की जांच के निर्देश
ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कुछ आवेदनों को लेकर शिकायतें सामने आईं। इस पर मंत्री ने कहा कि एससी और ट्रांसजेंडर आरक्षण से जुड़ी आपत्तियों की गहन जांच की जाएगी।
उन्होंने जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और यूआईटी सचिव को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी ने गलत प्रमाण पत्र जमा किया है तो उसका आवेदन निरस्त किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
भीलवाड़ा दौरे के दौरान मंत्री झाब्बर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया कि राजस्थान सरकार पूरी तरह तैयार है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप One Nation One Election की अवधारणा को राज्य में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
खबर यह भी पढ़े…
टोंक में रेल की मांग पर बोले रेल मंत्री, जानिए क्या मिला जवाब ?