Muzaffarpur News: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी, हेड मास्टर ने फोड़ दिया सर

0
Muzaffarpur News school headmaster beats District Education Officer

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखण्ड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने हमला बोल दिया। इस हमले में जिला शिक्षा पदाधिकारी का सर फट गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, घायल अधिकारी ने स्थानीय थाना पहुंचकर स्कूल हेड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह जिले के कुढ़नी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय करमचंद रामपुर बलरा निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा अपने कुछ लोगो के साथ मिलकर अजय सिंह पर हमला कर दिया गया। उन्होंने मारपीट कर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह का सर फोड़ दिया। आनन-फानन में अजय सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ।

MUZAFFARPUR NEWS: स्कूल के निरीक्षण के दौरान डीईओ को प्रधान अध्यापक ने किया जानलेवा हमला
वहीं, पूरे मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के द्वारा कुढ़नी थाना में एक स्कूल हेड मास्टर के खिलाफ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि जो भी मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी किसी भी हाल में बक्शे नहीं जायेंगे।
यहाँ भी देखें:-

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading