Muzaffarpur News: रिश्ते हुए कलंकित, 4 बच्चों की माँ के चक्कर में गई भतीजे की जान
Muzaffarpur News: किसी ने सच ही कहा है की प्यार अंधा होता है, प्यार में न तो कोई मजहब की दीवार होती है न ही किसी रिश्ते का कोई मोल होता है। ऐसा ही रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ चार बच्चों की मां को अपने ही नाबालिग़ भतीजे से प्यार हो गया। अब उस प्यार की कीमत नाबालिग़ युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
एक साल से चाची भतीजे में चल रहा था प्रेम-प्रसंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले नाबालिग युवक का अपनी ही चाची से प्रेम संबंध था। हैरानी की बात तो ये है कि चाची खुद 4 बच्चों की माँ है। दोनों के बीच यह सब बीते कई महीनों से चल रहा था। लेकिन इसी बीच दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मृतक नाबालिग भतीजे के परिजनों को हो गई। जिसके बाद उन्होंने युवक को बहनोई के पास दिल्ली भेज दिया। यहां वो एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपना जीवन यापन करने लगा।
एक हफ्ता पूर्व महिला ने युवक को किया था फोन
वहीं, मृत नाबालिग युवक के बहनोई ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि एक हफ्ते पूर्व महिला के द्वारा उनके साले को फोन किया गया और घर आने के लिए भी कहा गया। जिसका मृतक युवक के बहनोई ने जब विरोध किया तो महिला ने मृतक युवक के बहनोई से भी फोन पर बात की और युवक को घर भेजने का महिला ने आग्रह किया।
महिला किसी और के साथ हुई फरार
बहनोई से हुई बातचीत में एक हैरान करने वाली बात भी पता लगी। उन्होंने बताया कि जब दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो वह अपने साले को अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया। इसी बीच महिला अपने दो बच्चो को घर पर छोड़, दो बच्चो को अपने साथ लेकर किसी और के साथ फरार हो गई थी। महिला के परिजनों को लगा कि शायद मेरे साले के साथ ही भागी है, जिस कारण मेरे साले के पीछे महिला के परिजन पड़े हुए थे।
शुक्रवार को दिल्ली से चला मुजफ्फरपुर के लिए
उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को उनका साला बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से मुजफ्फरपुर के लिए चला था और शनिवार को अपने घर पहुंचा। मृत युवक के आरोप अनुसार, सोमवार की दोपहर वह घर पर अकेला था। उसकी मां और बहन मवेशी के लिए चारा लाने गई थीं। इसी बीच उनके साले की हत्या कर डेड बॉडी को घर में फंदे से लटका दिया गया। बहरहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

1 thought on “Muzaffarpur News: रिश्ते हुए कलंकित, 4 बच्चों की माँ के चक्कर में गई भतीजे की जान”