Moradabad: कार से निकलकर सड़क पर भागी दुल्हन, अब पुलिस की गिरफ्त में

0
Moradabad: मुरादाबाद में कोर्ट मैरिज के बाद दुल्हन कार से कूदकर सड़क पर भागी। साथी संग ठगी की साजिश का खुलासा, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

Moradabad: कोर्ट मैरिज के बाद दुल्हन का कारनामा, हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम

मुरादाबाद जनपद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। यह घटना मुंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गणेश घाट चौराहे की है, जहां एक दूल्हा कोर्ट मैरिज के बाद अपनी दुल्हन को घर लेकर जा रहा था। लेकिन इस बीच दुल्हन और उसकी साथी ने  ऐसा खेल खेला कि मौके पर अफरातफरी मच गई।

Moradabad:कोर्ट मैरिज से घर ले जा रहा था दूल्हा

जानकारी के मुताबिक, विजेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह, ग्राम मुंडला थाना छजलैट निवासी,  रुद्रपुर कोर्ट से पूजा कौर नाम की युवती से कोर्ट मैरिज कर घर लौट रहा था। दूल्हे के साथ उसकी बोलेरो कार में रिश्तेदार और बिचौलिया अनुज सिंह भी मौजूद था।

Moradabad:हाईवे पर रची भागने की साजिश

जैसे ही कार गणेश घाट चौराहे के पास पहुँची, तभी पूजा कौर और उसकी साथी मंजू (बिजोलिया निवासी) ने अचानक टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। कार रोकते ही दोनों महिलाएँ खिड़की से कूदकर भागने लगीं और तेजी से नए बन रहे बाईपास की तरफ दौड़ पड़ीं।

Moradabad:पीछा करके पकड़ी गईं महिलाएँ

लड़की पक्ष के साथ कार में मौजूद बिचौलिया अनुज सिंह ने पूरी हिम्मत दिखाते हुए दोनों महिलाओं के पीछे दौड़ लगाई। काफी मशक्कत के बाद अनुज सिंह ने मंजू को पकड़ लिया, जबकि आसपास मौजूद लोगों और दूल्हे के साथियों ने मिलकर पूजा को भी रोक लिया। इस दौरान हाईवे पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई और काफी संख्या में लोग  जुट गए।

पुलिस को दी सूचना

वारदात की जानकारी मिलते ही अनुज सिंह ने तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूजा कौर और मंजू को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

Moradabad:पुलिस की पूछताछ और खुलासा

थाने में पूछताछ के दौरान दोनों महिलाएँ न तो अपना सही पता बता सकीं और न ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी दे सकीं। पुलिस को शक है कि यह महिलाएँ शादी और कोर्ट मैरिज के नाम पर ठगी का गिरोह चला रही हैं।

अनुज सिंह ने बताया कि पूजा कौर को उसकी साथी मंजू ने एक लाख रुपये लेकर कोर्ट मैरिज के लिए तैयार किया था। रुद्रपुर कोर्ट में शादी कराने के बाद दोनों महिलाएँ मौका पाकर भागने की फिराक में थीं। अनुज का कहना है कि यह महिलाएँ कोर्ट मैरिज के नाम पर ठगी करना ही अपना धंधा बना चुकी हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या पहले भी ऐसी ठगी की घटनाएँ इन्होंने की हैं।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि कोर्ट मैरिज और ऑनलाइन माध्यम से होने वाली शादियों के पीछे ठगी के गिरोह कितने सक्रिय हैं। यह मामला न सिर्फ एक परिवार के साथ धोखाधड़ी की कहानी है, बल्कि समाज में चल रही ठगी के नए तरीकों को उजागर करती है।

Baghpat: मेडिकल छात्र ने यमुना पुल से छलांग लगाई, वीडियो वायरल, तलाश जारी

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading