Farrukhabad: मक्का के खेत में छिपे थे बदमाश, युवक को देखते ही कर डाला ये बड़ा कांड, तुरंत पढ़ें
#image_title
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह
फर्रुखाबाद। जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में फसल देखने गए एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
जिले के इस क्षेत्र में वारदात को दिया गया अंजाम
घटना कंपिल क्षेत्र के हकीकतपुर गांव की है, जहां रहने वाले धर्मेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप मंगलवार को अपने मक्का की फसल देखने खेत पर गया था। उसी दौरान, अचानक तीन संदिग्ध युवक खेत में छिपे दिखाई दिए। भानु प्रताप का आरोप है कि जब उन्होंने उसे देखा, तो बिना कुछ कहे उस पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में जा लगी।
गोली की आवाज सुनते ही फैली थी सनसनी
इसके बाद, गोली की आवाज और घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुँचे। उन्होंने युवक को गंभीर अवस्था में खेत में पड़ा पाया। बिना समय गंवाए परिजनों ने भानु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इस बीच कंपिल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। मौके से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चलें कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।
इसके पूर्व भी रही है बदमाशों की दहशत
आपको बताते चलें कि ये वारदात कोई पहली वारदात नहीं है क्योंकि इसके पूर्व भी कुछ वारदातों में बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से अपने मुकाम को अंजाम दिया और पुलिस के पहरे से बचकर फरार होने में कामयाब रहे हैं जो दर्शाता है कि कहीं न कहीं पुलिस का रात्रि गस्त का पहरा बदमाशों के आगे कमजोर सा साबित होता है।