Kishanganj News: ढ़ोल मजीरे के साथ भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, सांसद डॉ. जावेद आजाद के खिलाफ नारेबाजी

0
WhatsApp Image 2024-03-02 at 9.29.02 PM (3)
Kishanganj News: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ग्रामीण कार्य विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष एक जोरदार प्रदर्शन किया है। ढोल-मजीरा के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे नेताओं ने कहा कि सांसद डॉ. जावेद आजाद और अधिकारियों की लापरवाही के कारण केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई लगभग 500 करोड़ रुपए की राशि वापस जा रही है।
Kishanganj News: किशनगंज भाजपा नेताओं ने ढोल मजीरा लेकर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया
जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा की 500 करोड़ की राशि से दर्जनों सड़क और पुल पुलिया का निर्माण होता लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिसका नतीजा है कि अब रुपया वापस होने वाला है ।उन्होंने कहा कि हमारी मांग है की संविदा की प्रक्रिया कराई जाए ताकि रुपया वापस नहीं हो ।
Kishanganj News: किशनगंज भाजपा नेताओं ने ढोल मजीरा लेकर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथ में गुमशुदा सांसद का पोस्टर लिए हुए थे और कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद एवं अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वही पूरे मामले पर अधीक्षण अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। देखने वाली बात होगी की विभाग इस मामले पर क्या कदम उठाया है। इस मौके पर जय किशन प्रसाद, ज्योति कुमार सोनू, अरविंद मंडल, कमलेश शर्मा, अंकित कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यहाँ भी देखें:-

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading