“खाकी” के हत्थे चढ़ा “तमंचे” “बाज” – “डॉन” बनने की थी चाहत

0
20231015_154243
रिपोर्ट – मोहित बाथम – कानपुर देहात 
 
Kanpur Dehat News – रील की दुनिया में अपने आप को डॉन समझने वाले एक युवक को उस वक्त सलाखों के पीछे जाना जब उसने खुद अपना एक वीडियो वायरल किया। जिसमे वह हाथ में तमंचा लेकर हवा में लहरा रहा हुआ होता है। जिसे पुलिस ने संज्ञान में लिया और दहशत फैलाने के साथ अवैध तमंचा रखने के जुर्म गिरफ्तार कर लिया। 
 
कैसे पकड़ा गया तंमचा बाज युवक
 
गिरफ्तार युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ अपना एक फोटो शूट कर वायरल कर दिया था। फिर क्या कानपुर देहात के मंगलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तमंचे बाज युवक को गिरफ्तार कर लिया। और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।  
 
मंगलपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा 
 
मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया संदलपुर चौकी इंचार्ज अवनीश वर्मा अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गस्त पर निकले हुए थे। तभी मुखबिर की सूचना पर सिकंदरा गढ़िया गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम देवेंद्र पाल निवासी बिछियापुर थाना मंगलपुर बताया। तलाशी लेने पर एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading