Kanpur News: 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ मामले में परिजनों ने आरोपी रिक्शा चालक को पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
#image_title
कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने वाले रिक्शा चालक पर यह आरोप लगाया गया है।
शिकायत के बाद परिजनों ने लिया था एक्शन
परिजनों के अनुसार, बच्ची को रोजाना स्कूल लेने और छोड़ने के लिए रिक्शा लगाया गया था। बीते दिन जब चालक बच्ची को स्कूल से घर लेकर आया, तभी परिजनों ने उसे बच्ची से गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी को रोककर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में परिजनों की तहरीर पर रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। बच्ची और परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।
अभिभावक हो जाएँ अलर्ट
यह घटना एक बार फिर अभिभावकों को सतर्क करती है कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही न बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दी जाए।