Kanpur News: पढ़िए किस थानेदार पर लगा जातिवादी उत्पीड़न का आरोप, ब्राह्मण समाज ने की निलंबन की मांग

0
de3fef6a-eeb0-4cd4-a6d2-9f9edce67a95

#image_title

कानपुर के पनकी थाने में तैनात थानेदार पर गंभीर जातिवादी उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल 2025 को शताब्दी नगर रतनपुर कॉलोनी निवासी सत्यम त्रिवेदी को थाने में बुलाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

आरोप है कि थानेदार ने सत्यम त्रिवेदी के साथ जातिसूचक टिप्पणियां की और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही उन्हें कुर्मी समाज से जुड़े व्यक्ति के नीचे बैठाकर शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस दौरान उन्हें करियर बर्बाद करने और फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी भी दी गई।

संगठन ने अधिकारियों से की वार्ता 

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज वरैय्या ने इस प्रकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार वार्ता की।

परिषद का आरोप है कि शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के बजाय अधिकारियों ने मामले को टालने की कोशिश की। वहीं, क्षेत्राधिकारी स्तर पर भी जांच का हवाला देकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पदाधिकारियों ने रखी यह मांग 

परिषद का कहना है कि इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने आरोपी थानेदार के तत्काल निलंबन और कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री के आवास पर विशाल आंदोलन व घेराव किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading