Kanpur News – सड़क हादसे ने ली अध्यापक की जान, खबर पहुंचते परिवार में मचा कोहराम
कानपुर समाचार – सचेंडी में हुआ था सड़क हादसा, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार, कार्रवाई है जारी
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर एक सुबह सड़क हादसे से होकर गुजरी। जिसके चलते प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राहगीर द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करते हुए परिजनों को खबर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
इस तरह हुई दुर्घटना
मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार जो जानकारी जुटाई गई उसके अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि म्रृतक अपनी बाइक से कानपुर देहात की तरफ जा रहा था तभी पीछे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद जब मौके पर मदद को बढ़े तो उसकी मौत हो चुकी थी।
इस तरह हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अपनी पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान कानपुर नगर के मसवानपुर थाना कल्याणपुर निवासी चंद्रेश प्रताप सिंह के रूप में की गई। जिसके बाद खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के जीजा ने बताया कि चंद्रेश कानपुर देहात के राजपुर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और रोज की तरह मंगलवार सुबह भी वह अपनी बाइक से विद्यालय को निकले हुए थे।