Kanpur News – खतरों के खिलाड़ी बन गए थे दमकल के जवान – बड़े खतरे की घंटी से बचा लिया था कानपुर
कानपुर समाचार – दीपावली के दूसरे दिन कानपुर में आग से मची थी अफरा तफरी – जानिए किसने बचा लिए थे दो बड़े हादसे
रिपोर्ट – शिवा -शर्मा कानपुर नगर
Kanpur News – जिस वक्त आप दीपावली की खुशियों को अपने परिवार के साथ मना रहे थे उस वक्त हमारे उत्तर प्रदेश के दमकल विभाग के कुछ जांबाज जवान अपनी जान की बाजी खेलकर आपको बड़े हादसे से आपको बचाने में लगे हुए थे। यह वाक्या है बीते सोमवार यानी दीपावली का दूसरा दिन। जब अपने कानपुर में दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी आग लग गई थी। जिसे देख सैकड़ों लोग सड़कों पर उत्तर आए थे।
पहली आग से दहशत में थे सैकड़ों परिवार
आपको बताते चलें कि पहली आग कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में लगी थी। जहां के कर्रही इलाके के संघर्ष नगर मोहल्ले में बने कटियार इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में अचानक आग लग गई थी। जिसे जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप ले लिया था। जिसके चलते गोदाम के आस-पास बने आवासीय क्षेत्र में रहने वाले परिवार के सैकड़ों लोग दहशत में आए गए थे। तभी कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे दमकल के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर आग पर काबू पा ही लिया था।
दूसरी आग से फिर दहला था कानपुर
दूसरी आग कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बिल्डिंग में लगी थी। जिसमे भी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मौके पर आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और दमकल के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया था। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना इतना आसान नहीं था। तभी दमकल के जवानों ने यहां भी अपनी जान जोखिम में डाल कर सीधी लगाई और जलती हुई बिल्डिंग के अंदर जाकर आग पर काबू पाया।