कानपुर देहात में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, सपा छात्र नेता निखिल गौतम सहित साथी गिरफ्तार

0
c2c030f7-3f46-41b0-9588-5e26b67a6782

#image_title

कानपुर देहात। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस गिरोह का खजांची बताए जा रहे समाजवादी पार्टी छात्र संघ के अध्यक्ष निखिल गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही उसके साथी गुड्डू फौजी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चार किलो चांदी, नगदी और सोना बरामद किया है।

इलाके में फैली सनसनी 

इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस को गिरोह के मास्टरमाइंड सुदेश सचान की तलाश है। फिलहाल वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से विभिन्न जिलों और राज्यों में सक्रिय था। चोरी के बाद आरोपी चुराए गए माल को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाते थे। निखिल गौतम, जो सपा छात्र संघ से जुड़ा हुआ है, पर पहले भी आपराधिक मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वह शराब तस्करी में भी जेल जा चुका है।

पुलिस ने किया खुलासा 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, गिरोह की गतिविधियों और आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है।

सपा मुखिया के साथ फोटो हो रहा है वायरल 

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आरोपी निखिल गौतम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है और किसी भी राजनीतिक दबाव को ध्यान में रखे बिना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है बल्कि आम जनता के बीच भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में गिरोह के और सदस्यों की गिरफ्तारी संभव है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading