Kannauj News : लोडर की टक्कर से अनियंत्रित बस स्टेयरिंग फेल होने से खंदक में गिरी, पति पत्नी सहित 3 घायल

0
WhatsApp Image 2024-09-06 at 15.46.40(1)

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अनियंत्रित लोडर की टक्कर से सड़क के दूसरी साइड से सामने से आ रही टूरिस्ट बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण टक्कर के बाद खंदक में जा लटकी। इस दौरान बस में सवार चालीस यात्रियों की आधे घंटे तक सांसे थमी रहीं। दुर्घटना में लोडर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हुये हैं।


जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात आजमगढ़ से एक टूरिष्ट बस 40 सवारियां लेने के बाद लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे होते हुये दिल्ली आने के लिये रवाना हुई थी। बस पर ड्राइवर प्रतापगढ़ जिले का रामजीत और सेकेंड ड्राइवर सुरेंद्र कुमार भी सवारियों के साथ मौजूद थे। रात 2.35 बजे के करीब जैसे ही बस कन्नौज जिले के एक्सप्रेस वे के कट 210.500 प्वाइंट पर ठठिया थाना के बहसुइया गांव के निकट पहुंची, तभी एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर से लखनऊ की ओर आ रहा एक लोडर रेलिंग तोड़ते हुये सड़क क्रॉस कर बस से आ टकराया। दुर्घटना के बाद बस की स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित बस सवारियों सहित एक्सप्रेस वे के किनारे खंदक में जाकर लटक गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस खंदक में लटकने के दौरान अनहोनी घटना के कारण यात्रियों की आधे घंटे तक सांसे थमी रहीं।

ड्राइवर की सूझबूझ से जहां बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना में लोडर सवार तीन लोग घायल हुये हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। यहां लोडर सवार मैनपुरी जिले के देवी रोड निवासी 32 वर्षीय विपिन कुमार,30 वर्षीय सुनीता पत्नी बिपिन कुमार, दस वर्षीय आयुष पुत्र बिपिन कुमार का उपचार जारी था। हाइवे पर खंदक में उतरी बस को यूपीडा टीम द्वारा क्रेन की मदद से सड़क पर खींच कर लाया जा सका। जिसके बाद बस सवार यात्री गंतव्य को रवाना हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading