Kannauj News : कन्नौज पुलिस लाइन में दो दिवसीय शुरू हुई प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता

0
WhatsApp Image 2024-10-01 at 143438 1

#image_title

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

कन्नौज पुलिस लाइन में खेल भावना को बढ़ावा देने के एक सशक्त माध्यम दो दिवसीय प्रथम सूटिंग चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ हो गया। जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया।

एसपी ने कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि, चैंपियनशिप केबल निशानेबाजी के कौशल ही नहीं बल्कि खेल भावना को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त माध्यम भी है। इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता और निशानेबाजी कौशल में सुधार करने के अलावा बच्चों और युवाओं में भी खेलों के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ाना भी है। जो बच्चे सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते, उनके लिये यह आयोजन एक सुनहरा मौका है।  एसपी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल एयर पिस्टल के इवेंट कराये जा रहे हैं। जिसमें 200 से अधिक कॉलेज एवम स्कूली बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता के लिये कुल 5 श्रेणियां जिसमें जूनियर 21 वर्ष से कम, यूथ 18 वर्ष से कम, सब यूथ 14 वर्ष से कम, लिटिल चैम्प 10 वर्ष से कम, सर्विसेज (सभी कन्नौज पुलिस के कर्मचारी) निर्धारित हैं।

एसपी ने बताया कि इस आयोजन में कन्नौज पुलिस के कर्मचारियों के अलावा आम नागरिक, बच्चे और युवा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।  प्रतिभागी इस आयोजन में अपनी गहरी रुचि दिखा रहे हैं। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिये एक उत्सव जैसा माहौल प्रदान करने वाया होगा। प्रतियोगिता में अत्याधुनिक सुविधाओं के अलावा सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में सफलता पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान एएसपी अजय कुमार, सी.ओ सर्किल, प्रतिसार निरीक्षक सुखपाल सिंह, सहित अन्य कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading