Kannauj News : कन्नौज मे वन जेल वन प्रोडक्ट की हुई शुरुआत, बंदियो के बनाए हुए कैरी बैग की हुई लांचिंग

0
IMG-20240912-WA0048

रिपोर्ट : जयभान सिंह

यूपी के कनौज  जिले मे वन जेल वन प्रोडक्ट योजना के तहत जेल के बंदियो को रोजगार दिया जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन और जेल प्रशासन के प्रयास से बंदियों ने कैरी बैग बनाने का सफल कार्य किया है । इससे पालिथीन के बैग की रोकथाम मे भी यह बैग सहायक साबित होंगे और बंदियो द्वारा बनाए गए कपड़ों के बैग मजबूत भी होंगे । आज बंदियों के बनाए गए कैरी बैग की लांचिंग की गयी । सरकार की इस मुहिम से जेल प्रशासन के साथ – साथ जिला प्रशासन ने भी खुशी जाहीर की है ।
आपको बताते चलें कि गुरुवार को जिला कारागार कन्नौज में ’’वन जेल वन प्रोडक्ट’’ योजना के अन्तर्गत ’’पालीथीन हटाओं, पर्यावरण बचाओं’’ के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट में कारागार में निरूद्ध बंदियों द्वारा बनाये जा रहे कपड़े के दो प्रकार के थैलेे (Carry Bag) की लांचिग की गयी। दोनो थैलों की लम्बाई 17 इंच तथा चौडाई 15 इंच की है। साधारण थैले का मूल्य रू0 15/- का है तथा चेन वाला व अधिक सामान रखने वाला अधिक मजबूत थैले का मूल्य रू0 20/-का है। बंदियों को भी प्रति थैला रू0 02/03 की दर से मजदूरी दी जायेगी। कल  दिनांक 13.09.2024 से इनकी विक्री कारागार के बाहर एक स्टाल के माध्यम से की जायेगी।

शहर मे भी की जाएगी बंदियों के बनाए गए बैग की बिक्री

आपको बताते चलें कि बंदियों के द्वारा बनाए गए बैगों को शहर के लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर भी स्टाल लगाकर इनकी विक्री के इंतजाम किए गए है । बताया गया है कि बंदियों के द्वारा बनाए जा रहे बैग कम कीमत मे मजबूत कपड़े के बने हुए है । लॉचिंग के समय कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के साथ जेल अधीक्षक मो0 अकरम खॉ तथा प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कटियार साथ में रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading