Kannauj News : अब कन्नौज में भी दौड़ेंगी यो-बाइक, प्रदूषण से मिलेगी निजात

0
WhatsApp Image 2024-10-02 at 125120

#image_title

रिपोर्ट : शिवम सैनी/आलम कुरैशी

कन्नौज जिला भी आज के आधुनिक युग में किसी से भी पीछे नही है, जहां अभी तक जिले में पेट्रोल की बाइकें ही नजर आती थी तो अब जिले में कई ऐसे भी शो रूम खुल गये है जिसमें अब बैटरी बाइक भी नजर आ रही है। इन बैटरी बाइक के शो रूम खुल जाने से लोगों को अब आधुनिक युग की बाइकों की भी सुविधाएं हो रही है। लोेग अब बैटरी यानि इलेक्ट्रानिक बाइकों पर भरोसा करके उनकी खरीद कर रहे है। लोगों को कहना है कि इससे पेट्रोल की तो बचत होती ही है साथ ही साथ धुआँ रहित होने से पर्यावरण भी दूषित नही होता है। जिससे प्रदूषण से भी निजात मिलेगी ।

#यो बाइक की चावि देते शो रूम के मालिक हसीन वारसी

पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए धुआं रहित इलेक्ट्रानिक बाइक लोगों की अब बेहद जरूरत बनती जा रही है। लोकल में इसका खासतौर से उपयोग किया जा रहा है। रोजमर्रा की जिन्दगी में आम लोगों को आज जहां लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे इस महंगाई में बाइक में पेट्रोल डालना तक मुश्किल हो रहा है, ऐसे में अब जिले में आम लोगों की मददगार साबित हो रही है, बैटरी बाइक। इसमें एक बार केवल खरीदने के बाद रोजाना पेट्रोल के खर्चे की बचत होती है। जिसको लेकर आज कन्नौज जिले में एक और इलेक्ट्रानिक बाइक के शोरूम का आज उद्घाटन किया गया है।

कन्नौज गैस सर्विस रोड पर सरहिंद मोटर्स पर यो-बाइक के शोरूम का उद्घाटन ऊषा सिंह और अलिसा सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, शाहनवाज, आलम कुरैशी, मोहम्मद इस्लाम इदरीशी, हाजी हाशिम, नासिर, रफी आलम, जिमा हाशमी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading