Kannauj News : नारी सशक्तिकरण का पर्व है नवरात्रि : प्राचार्य गोपाल सिंह बैस

0
IMG-20231021-WA0026
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज। नारी को शक्ति का रूप कहा जाता है । लेकिन नारी में शिक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुरक्षा एवम सम्मान जैसे गुण आ जाए तो नारी सम्पूर्ण जगत में प्रकाश फैला सकती है। हमारे देश की महिलाएं मातृशक्ति हैं। भारत देश मे भारत को भी मा कहा जाता है। श्रीमती शकुंतला देवी महिला महाविद्यालय खड़नी में मिशन शक्ति अभियान फोर के अंर्तगत चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम में प्राचार्य गोपाल सिंह बैंस ने महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रकाश डालते हुए बताया की पड़ी लिखी लड़की रोशनी सिर्फ घर की ही नहीं होती , बल्कि बह जहां भी रहेगी प्रकाशवान रहेगी ।
कार्यक्रम प्रभारी कौशलेंद्र शाक्य ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिस घर में नारी का सम्मान हुआ वहां विकास की किरण जगी है। आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। इसलिए हमे नारी शिक्षा पर जागरूक होना होगा । इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज बिधूना की प्राचार्या  प्रजेश सिंह ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किया । कार्यक्रम में नेहा, काजल, सेजल, खुशबू, बैजन्ती  , सुगंधा, रुचि, रानी, अंजलि, सुरभी  आदि उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading