Kannauj News : नवरात्रि में माँ दुर्गा के दरवार में जिला पंचायत अध्यक्षा ने की आरती
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सौरिख नगर के विधूना रोड स्थिति मातारानी के दरवार में जिला पंचायत अध्यक्षा प्रिया शाक्य उनके साथ पति ओमकार शाक्य ने दुर्गा जी की आरती की। प्रिया शाक्य ने कहा नौ दिन भक्त व्रत रख कर माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना करते है। माँ की अनुकम्पा से भक्तो को इसका लाभ मिलता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, सदस्य पंकज राजपूत, दीपू गुप्ता,अनिल पाल, विजय राजपूत, कन्हैया गुप्ता,आदि भक्त मौजूद रहे।