Jodhpur Road Accident: मृतकों के आश्रितों को 25 लाख मुआवजे मांग, रोड किया जाम
Jodhpur Road Accident protest for 25 lakh compensation and job demand
Jodhpur Road Accident: 15 मृतकों के परिवार को 25 लाख और नौकरी देने की मांग पर रोका गया रास्ता
जोधपुर सड़क हादसे के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग पर उग्र हुआ प्रदर्शन
जोधपुर। फलोदी उपखंड के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला हाईवे पर हुए दर्दनाक Jodhpur Road Accident में 15 श्रद्धालुओं की मौत के बाद जोधपुर मोर्चरी के बाहर रातभर से परिजनों का ग़म और गुस्सा दोनों उमड़ पड़ा। सुबह तक सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हो गए और 36 कॉम समाज के लोग सड़क पर उतर आए।
हादसे के बाद शोक में डूबा जोधपुर, मोर्चरी पर उमड़ा जनसैलाब
रविवार रात हुए इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही जोधपुर मोर्चरी में शव रखे गए हैं। सोमवार सुबह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाज के कई लोग दुख साझा करने पहुंचे, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह उचियारा भी शोक जताने मोर्चरी पहुंचे।
करण सिंह उचियारा ने रखी मांग — 25 लाख, 5 लाख और एक संविदा नौकरी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारा ने कहा,
“यह बहुत ही दुखद घटना है। मृतक परिवारों को सरकार तुरंत प्रति मृतक 25 लाख रुपए मुआवजा, घायलों को 5 लाख रुपए, और प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को संविदा नौकरी दे।”
उन्होंने कहा कि अब तक प्रशासन या किसी मंत्री-विधायक का मौके पर नहीं पहुंचना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
रेलवे स्टेशन रोड पर 36 कॉम समाज का विरोध, सड़क जाम
घटना से आक्रोशित 36 कॉम समाज के लोगों ने रेलवे स्टेशन रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक वे वहीं डटे रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि —
“जब तक मुआवजा और नौकरी की घोषणा नहीं होगी, तब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा।”
प्रशासनिक चुप्पी पर नाराजगी, पहुंचने पर होगी वार्ता
करण सिंह उचियारा ने बताया कि समाज के लोग बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले प्रशासनिक अधिकारी या मंत्री-विधायक मौके पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की चुप्पी ने पीड़ित परिवारों का दुख और बढ़ा दिया है।
सरकार से राहत की उम्मीद
Jodhpur Road Accident के बाद जोधपुर समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार पीड़ित परिवारों की मदद के लिए त्वरित राहत राशि और नौकरी देने का निर्णय जल्द लेगी।
खबर यह भी पढ़े…
Jodhpur road accident: श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 15 की मौत