Jammu Kashmir चुनाव: कांग्रेस ने 19 प्रत्याशी घोषित किए

0
Add a heading (19)

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस ने 19 प्रत्याशियों की सूची जारी की

जम्मू कश्मीर चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी 2024: कांग्रेस के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनकी घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, जिन नेताओं का टिकट कट गया है, वे अभी भी पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं और उम्मीद बनाए हुए हैं।

प्रत्याशियों की सूची में शामिल नाम

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राहुल गांधी के साथ गहन चर्चा के बाद इन 19 उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी ने बसोहली से पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, बिशनाह से एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन को टिकट दिया है। अन्य उम्मीदवारों में सोपोर से हाजी अब्दुल रशीद डार, ऊधमपुर पश्चिम से सुमित मंगोत्रा, सांबा से कृष्णदेव सिंह, और जम्मू पश्चिम से ठाकुर मनमोहन सिंह शामिल हैं।

अन्य प्रमुख उम्मीदवार

  • रामनगर (एससी) से मोई राज
  • बनी से मिस्टर काजल राजपूत
  • बिल्लावर से डॉक्टर मनोहर लाल शर्मा
  • जसरोटा से बलबीर सिंह
  • हीरानगर से राकेश चौधरी जाट
  • रामगृह (एससी) से यशपाल कुंडल
  • साम्बा से किशन लाल
  • आर. एस. पुरा जम्मू साऊथ से रमन भल्ला
  • बाहु से टी. एस. टोनी
  • जम्मू ईस्ट से योगेश
  • नगरोटा से बलबीर सिंह
  • मढ़ (एससी) से मुल्ला राम

कांग्रेस के इन सभी उम्मीदवारों को लेकर पार्टी में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading