Pilibhit: एसपी का ताबड़तोड़ एक्शन, थानेदार निलंबित-चार थानों में नई पोस्टिंग
पीलीभीत में पुलिस विभाग में बड़े बदलाव: गजरौला से जहानाबाद तक गिरी गाज, एसपी की सख्त कार्रवाई के बाद तबादले
Pilibhit: गजरौला थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई ने खोला रास्ता
पीलीभीत जिले के पुलिस महकमे में सोमवार देर रात बड़े बदलाव किए गए। इसकी शुरुआत गजरौला थानाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई से मानी जा रही है। विभागीय लापरवाही और जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से न लेने पर गजरौला थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया था।लेकिनअब थाना प्रभारी जहाना बाद के सस्पेंड के इस कदम ने जिलेभर के पुलिसकर्मियों को संकेत दे दिया था कि अब काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Pilibhit: जहानाबाद थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा निलंबित
गजरौला के बाद अब जहानाबाद थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा पर कार्रवाई हुई। उन पर आरोप था कि उन्होंने कई मामलों का सही निस्तारण नहीं किया और विभागीय कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही बरती।
नतीजा यह हुआ कि उन्हें पद से हटा दिया गया। इस कदम के बाद यह साफ हो गया कि एसपी पीलीभीत अब किसी भी थाना प्रभारी से समझौता करने के मूड में नहीं हैं।
Pilibhit: चार थानों में नई तैनाती
मनोज मिश्रा के निलंबन के तुरंत बाद ही देर रात पुलिस प्रशासन ने चार थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए।
जहानाबाद थाना – इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार विश्नोई
बरखेड़ा थाना – इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार
अमरिया थाना – उपनिरीक्षक अमित सिंह
हजारा थाना – उपनिरीक्षक शरद यादव
इन नई तैनातियों के साथ पुलिस विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य
एसपी पीलीभीत के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिसिंग को पारदर्शी बनाना है। नए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और हर मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करें।
Pilibhit: जनता की प्रतिक्रिया
इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में चर्चा तेज है। लोग इसे एसपी की सख्त कार्यशैली का नतीजा मान रहे हैं। आम जनता का कहना है कि इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और थानों में न्याय पाने की प्रक्रिया और भी आसान होगी।
गजरौला से शुरू हुई कार्रवाई का असर अब जहानाबाद समेत कई थानों तक देखने को मिला। लगातार हो रहे बदलाव यह दिखाते हैं कि पीलीभीत पुलिस प्रशासन अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।
एसपी का यह कदम जनता के विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी यह चेतावनी देता है कि कर्तव्य में ढिलाई अब सीधे पद से हटने का कारण बनेगी।
Pilibhit: एसपी की सख्ती- गजरौला एसओ सस्पेंड, अब बांधकर पीटने वालों की खैर नहीं