पीलीभीत में डकैती कांड: दियोराजपुर में गन प्वाइंट पर नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू की, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
पीलीभीत में दिल दहला देने वाली डकैती: तमंचे के बल पर नकदी और जेवरात लूटे,गृह स्वामी को बंधक बनाकर गांव से दूर सूनसान जगह छोड़ा
पीलीभीत जनपद के थाना दियूरिया क्षेत्र अंतर्गत गांव दियोराजपुर में गुरुवार रात एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। असलहों से लैस बदमाशों ने गांव के निवासी भगवान दास के घर पर धावा बोला और तमंचे के बल पर भारी मात्रा में नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ किया यही नहीं, बदमाश भगवान दास को जबरन अपने साथ ले गए और गांव से काफी दूर सुनसान इलाके में बंधक बनाकर छोड़ आए और लूट का सारा माल लेकर चले गए।
विरोध करने पर बनाया बंधक, बंदूक की नोक पर दी धमकी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब बदमाश घर में लूटपाट कर रहे थे, भगवान दास इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें तमंचे की नोक पर धमकाया और बंधक बना लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उन्हें अपने साथ गांव से बाहर ले गए और सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर लिया।
पीलीभीत में डकैती कांड: दियोराजपुर में गन प्वाइंट पर नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू की, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।
पूरे गांव में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने उठाई गश्त बढ़ाने की मांग
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार सदमे में है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में नियमित गश्त होती, तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था। गांव बालों का कहना है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना दियूरिया पुलिस तथा सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान मौके पर पहुंचीं। उनहोंने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ कर अहम सुराग जुटाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।
मामले में थाना प्रभारी का बयान
मामले में थाना प्रभारी दियूरिया ने बताया की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है,घटना सत्य है, वारदात के शामिल बदमाशों की संख्या तीन थी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है गतफ्तारी के लिए तलाश जारी है