Pilibhit Accident: मंजर इतना खौफ़नाक था कि देखने वालों की सांसें थम गईं

0
Pilibhit Accident: पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, जब ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा। मंजर इतना खौफ़नाक था कि देखने वालों की सांसें थम गईं, परिवार बाल-बाल बचा।

Pilibhit Accident: कार पर पलटा भूसी से भरा ट्रक, परिवार बाल-बाल बचा

कहते हैं – “जिसे रखे साईं, मार सके न कोय।” यह कहावत आज  पीलीभीत में उस वक्त सच होती नजर आई, जब एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे किनारे खड़ी एक कार में परिवार बैठने ही वाला था कि अचानक उस पर भूसी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। देखते ही देखते कार पल भर में पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार के भीतर कोई मौजूद नहीं था। इस घटना का वीडियो जब सामने आया तो उसे देखकर किसी का भी दिल दहल जायेगा।

Pilibhit Accident: हादसे का भयावह मंजर

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के आसाम चौराहा स्थित जेपी होटल के बाहर यह हादसा हुआ। वहां एक परिवार होटल के बाहर अपनी कार खड़ी थी और बच्चे भी कार के पास ही खड़े थे। तभी अचानक भूसी से भरा ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया।

हादसे के दौरान सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही ट्रक पलटा, एक युवक दौड़कर कार के पास खड़े दो मासूम बच्चों को वहां से हटा ले गया। अगर बच्चों को समय रहते न हटाया जाता, तो हादसा भयावह हो सकता था।

Pilibhit Accident: कार चकनाचूर, लेकिन परिवार सुरक्षित

ट्रक के नीचे दबते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंजर इतना खतरनाक था कि देखने वालों की सांसें थम गईं। लोगों ने मौके पर शोर मचाकर परिवार को बाहर खींच लिया। गनीमत यह रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना पूरा परिवार मौत का शिकार हो सकता था।

Pilibhit Accident: चश्मदीदों का बयान और प्रशासन पर सवाल

घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक ओवरलोड था और अनियंत्रित होकर पलटा। लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है, क्योंकि शहर और हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही आम हो चुकी है। बार-बार चेतावनियों और घटनाओं के बावजूद प्रशासन इस पर नकेल कसने में नाकाम रहा है।

लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक ऐसे ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते रहेंगे और मासूमों की जान खतरे में डालते रहेंगे?

पीलीभीत का यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लेकिन किस्मत से परिवार सुरक्षित बच गया। हालांकि यह घटना प्रशासन की नाकामी और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न होने की कड़वी हकीकत को उजागर करती है।

Pilibhit: तेंदुए के बच्चे को युवक ने बाढ़ के बहते पानी से निकाला, देखिए वीडियो

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading