मिर्जापुर में धर्मयात्रा के नाम पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! कांवड़ियों ने CRPF जवान को लात-घूंसों से पीटा
मिर्जापुर में धर्मयात्रा के नाम पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! CRPF जवान को घेरकर लात-घूंसे मारे, RPF प्रभारी चमन सिंह तोमर बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बवाल: कांवड़ियों का CRPF जवान पर हमला, लात-घूंसों से पीट-पीटकर किया अधमरा
मिर्जापुर में धर्मयात्रा के नाम पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांवड़ियों के एक उग्र समूह ने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने आए एक CRPF जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद भीड़ ने जवान को घेर लिया, उसे जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से पीटा।
मिर्जापुर में धर्मयात्रा के नाम पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! यूनिफॉर्मधारी की बेइज्जती, यात्रियों में खौफ
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के सामने कांवड़ियों ने जवान को घसीटा और खुलेआम लात-घूंसों से अधमरा कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन मदद करने की हिम्मत किसी में नहीं हुई। स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की भी स्थिति असमंजस भरी रही और कई देर तक किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
लोगों का गुस्सा फूटा, सोशल मीडिया पर कांवड़ियों की जमकर निंदा
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों द्वारा CRPF जवान की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूज़र्स ने कांवड़ियों की हरकतों को लेकर जमकर गुस्सा जाहिर किया और उन्हें धर्म के नाम पर बदनाम करने वाला बताया। कई ने लिखा – “थू है ऐसे कांवड़ियों पर, क्या ऐसे हिंसक कृत्य करने वालों को तीर्थयात्रा का कोई पुण्य लाभ मिलेगा?”
कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि “जो खुद को भगवान के भक्त बताते हैं, वे इतनी अधार्मिकता और गुंडागर्दी क्यों कर रहे हैं?” वहीं कुछ यूज़र्स ने धार्मिक पक्षपात पर तंज कसते हुए लिखा – “अगर यही काम किसी मुस्लिम ने किया होता तो पूरे देश में नफरत फैलाकर हंगामा खड़ा कर दिया जाता, लेकिन कांवड़ियों पर कोई सवाल नहीं क्योंकि उनके सिर पर सत्ता का हाथ है।”
यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि धर्म के नाम पर बढ़ती गुंडागर्दी और दोहरे मानकों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
मिर्जापुर में धर्मयात्रा के नाम पर गुंडागर्दी का नंगा नाच! यात्रियों में दहशत, कांवड़ियों के आतंक पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर धार्मिक यात्रा के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले तत्वों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था का माखौल उड़ाया जाता है, और प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखता है।
घटना के बाद RPF ने मामले में हस्तक्षेप किया। प्रभारी निरीक्षक RPF, चमन सिंह तोमर ने कहा,
“हमारे जवानों की मौजूदगी में कांवड़ियों द्वारा CRPF के जवान पर हमला किया जाना बेहद गंभीर मामला है। दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर किसी को भी गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जाएगी।”
CRPF जवान का अपमान, कानून व्यवस्था पर सवाल
CRPF जैसे अर्धसैनिक बल के जवान के साथ इस तरह का बर्ताव पूरे सुरक्षा तंत्र की कमजोरी और लापरवाही को उजागर करता है। आम लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सुरक्षा बल के जवान को इस तरह पीटा जा सकता है, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?