धर्म की आड़ में बेटियों पर वार: लव जिहाद का जहर अब हर कोने में फैल चुका है!
काल्पनिक चित्र
धर्म की आड़ में बेटियों पर वार: बेटियों के जीवन से खिलवाड़! पीलीभीत की वारदात ने खोला घिनौना सच
अजय देव वर्मा
यह लेख मैंने केवल एक अपराध को उजागर करने के साथ, उस सामूहिक चुप्पी को तोड़ने के लिए लिखा है जो हमारी बेटियों पर हो रहे सांस्कृतिक, मानसिक और धार्मिक हमलों को सामान्य मान बैठी है।*
जब पीलीभीत जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो दिल टूटता है – एक लड़की, जो किसी अस्पताल में अपने परिवार की सेवा के लिए ठहरी है, वहां भी अगर उसकी अस्मिता सुरक्षित नहीं, तो फिर हम कहां सुरक्षित हैं?
यह लेख एक चीख है – उन तमाम बेटियों की जो आज भी “प्यार” के नाम पर फंसाई जा रही हैं, और एक पुकार है – उस समाज से जो सब कुछ जानकर भी आंखें मूंदे बैठा है।
मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है जब हम सिर्फ खबरें नहीं पढ़ें, बल्कि उनके पीछे की सच्चाई को समझें, सवाल उठाएं और बदलाव की शुरुआत अपने भीतर से करें। यह लेख उसी आह्वान का हिस्सा है।
धर्म की आड़ में बेटियों पर वार: जब “प्यार” की आड़ में छुपी हो साज़िश, तो बेटियाँ कैसे सुरक्षित रहें?
देशभर में एक खतरनाक और लगातार पनपती मानसिकता समाज की जड़ों को खोखला कर रही है — धर्म की आड़ में बेटियों के विश्वास, सम्मान और जीवन के साथ हो रहा खेल। लव जिहाद, धर्मांतरण और नाम बदलकर लड़कियों को फंसाने की घटनाएं अब महज़ इक्का-दुक्का वारदात नहीं रहीं, ये एक सुनियोजित नेटवर्क का हिस्सा बन चुकी हैं।
बात केवल भोली-भाली लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बार ये घटनाएं हत्या, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता तक जा पहुंचती हैं।
उत्तर प्रदेश से लेकर केरल, दिल्ली से झारखंड और अब पीलीभीत तक – देश के हर कोने से सामने आ रहे ये मामले चीख-चीख कर बता रहे हैं कि अब यह केवल एक “अपराध” नहीं, बल्कि एक धर्म के नाम पर चल रहा संगठित अभियान बन चुका है।
पीलीभीत की शर्मनाक घटना – अस्पताल में नहा रही युवती का वीडियो बना रहा था शादाब उर्फ सौरभ
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित एस. के. अग्रवाल अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती ने बाथरूम में नहाते समय खुद की अश्लील वीडियो बनाए जाने का शक जताते हुए ज़ोर-ज़ोर से चीखना शुरू कर दिया।
युवती अस्पताल में अपने परिजन की देखभाल के लिए ठहरी हुई थी। बाथरूम में ऊपर से हो रही हलचल ने उसे चौंका दिया। वह डर के मारे चिल्लाने लगी, तभी एक युवक छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा।
लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। बाद में जब उसकी पहचान की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया – युवक ने अपनी पहचान शादाब से छुपाकर सौरभ बताया था, और युवती हिंदू समुदाय से थी।
धर्म की आड़ में बेटियों पर वार: लव जिहाद के इस मॉडल में होता क्या है?
पहले नाम बदलकर संपर्क – आरोपी हिंदू नाम रखकर लड़कियों से नज़दीकी बनाता है।
फिर भावनात्मक जाल – झूठी मोहब्बत, शादी का वादा और विश्वास जीतने की चालें।
फिर शोषण और धर्मांतरण का दबाव – एक बार जब लड़की झुक जाती है, तो उसके साथ ज़बरदस्ती की जाती है।
नतीजा – कई बार हत्या, आत्महत्या या लड़की का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।
देश में लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़ी घटनाएं – आंकड़े और सच्चाई
उत्तराखंड: धर्मांतरण रोकथाम कानून लागू, 20 से ज्यादा केस दर्ज।
उत्तर प्रदेश: बीते दो वर्षों में 100+ से अधिक मामले लव जिहाद से जुड़े उजागर हुए।
केरल: NIA रिपोर्ट के अनुसार, ISIS जैसे संगठनों में भर्ती हुईं लड़कियों में से कई लव जिहाद के ज़रिये बहलाई गईं थीं।
झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान: जहां भी धर्मांतरण से जुड़ी नेटवर्किंग है, वहां बेटियों को सबसे पहले निशाना बनाया जाता है।
धर्म की आड़ में चल रहा है एक खतरनाक खेल – ये हैं पहचान के संकेत
लड़के की पहचान स्पष्ट न हो, नाम अक्सर संदिग्ध लगे।
सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, लोकेशन और पारिवारिक जानकारी छुपी हो।
जल्दबाज़ी में रिश्ते बनाने का दबाव।
अकेले में मिलने की ज़िद।
धर्म या आस्था बदलने की बातें, घुमा-फिराकर।
सरकार को उठाने होंगे कड़े कदम – क्या यही समय नहीं है लव जिहाद कानून को और ताक़तवर बनाने का?
पीलीभीत जैसी घटनाएं बताती हैं कि ये सिर्फ व्यक्तिगत अपराध नहीं, बल्कि एक “आइडियोलॉजिकल जंग” है, जिसमें धर्म की आड़ में मासूम लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है।
अब यह वक्त आ गया है केंद्र और राज्य सरकारें लव जिहाद के खिलाफ एक सख्त, प्रभावशाली और व्यापक कानून बनाएँ?
अस्पतालों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा उपाय और कठोर निगरानी अनिवार्य नहीं होनी चाहिए?
धार्मिक पहचान छुपाकर अपराध करने वालों पर देशद्रोह जैसा सख्त कानून लगना चाहिए?
समाज को भी अब चुप रहने की नहीं, बोलने की ज़रूरत है
माता-पिता को चाहिए कि वे बेटियों को भावनात्मक रूप से मज़बूत बनाएं और किसी भी नए रिश्ते को समझदारी से परखने की शिक्षा दें।
युवतियों को चाहिए कि किसी भी व्यक्ति से ऑनलाइन या ऑफलाइन नज़दीकी बनाने से पहले उसकी जानकारी की पुष्टि करें।
समाज को चाहिए कि ऐसी घटनाओं पर पर्दा डालने की बजाय दोषी को सज़ा दिलाने में पीड़िता का साथ दे।
बेटियों पर जुल्म की हर कहानी को उजागर करना हमारी ज़िम्मेदारी है।
लव जिहाद के नाम पर चल रहे इस अंधेरे कारोबार को रोशनी में लाना होगा।
आइए, इस कलंक के खिलाफ आवाज़ बनिए – बोलिए, लड़िए और सज़ा दिलवाइए!
जब प्रेम मर गया और पाकिस्तान चुप रहा: एक हिंदू जोड़े की मौत और इंसानियत की हार की कहानी