जैसलमेर बस आगजनी हादसा: जोधपुर जा रही बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

0
जैसलमेर बस आगजनी हादसा

जैसलमेर बस आगजनी हादसा

जैसलमेर बस आगजनी हादसा: जोधपुर जा रही बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वार म्यूजियम के पास हुए इस हादसे में कई यात्री झुलस गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस व प्रशासनिक टीम ने राहत कार्य शुरू किया। अब तक 15 घायलों को जवाहिर चिकित्सालय लाया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 9 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

आग लगने का कारण – शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस में करीब 57 यात्री सवार थे, जो दोपहर लगभग 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में वार म्यूजियम के पास बस में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

 घायलों का उपचार – 16 यात्रियों को जोधपुर रेफर

घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉ. टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर रूप से झुलसे 16 यात्रियों में से 2 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें जोधपुर रेफर किया।
रेफर किए गए यात्रियों में शामिल हैं –
ओमाराम भील (लाठी), यूनुस खान, पीर मोहम्मद, इमामत (महिला), मोहम्मद इकबाल, विशाल, हुसैन, उमेद खान (गोमठ), लक्ष्मण भील (सेतरावा), महिपाल सिंह एका, रफीक खान, फिरोज खान, आशीष अभय कुमार, विशाखा पत्नी आशीष, मनोज आर. भाटिया और जीवराज (पोकरण)।

 सेना ने संभाला मोर्चा – बस को लिया कब्जे में

घटना स्थल वार म्यूजियम के पास होने के कारण आसपास तैनात सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। बाद में बस को सेना ने अपने कब्जे में लेकर आर्मी हॉस्पिटल परिसर में सुरक्षित स्थान पर ले जाया।

प्रशासन का नियंत्रण कक्ष और राहत व्यवस्था

अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम और एएसपी कैलाशदान जुगतावत मौके पर मौजूद हैं। जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क स्थापित की है ताकि परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस, प्रशासन और सेना की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है।

स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर शोक

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल और मौके पर पहुंच गए। सोशल मीडिया पर #JaisalmerBusFire और #जैसलमेरबसआगजनीहादसा ट्रेंड करने लगे। लोगों ने सरकार से बस सुरक्षा और जांच की मांग की है।

📍 घटना का स्थान

  • स्थान: जैसलमेर-जोधपुर मार्ग, वार म्यूजियम के पास 
  • समय: दोपहर लगभग 3:00 बजे 
  • बस यात्री संख्या: लगभग 57 
  • घायल: 15 
  • रेफर: 9 से 16 यात्री 

कारण: शॉर्ट सर्किट (प्रारंभिक जांच)

जैसलमेर: जैसलमेर में चलती बस में आग लगने का मामला

ट्रॉमा सेंटर खाली, डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगी

MDM हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया

हमें हादसे की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर खाली करवा दिया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है।  महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भी पूरी तैयारी की गई है, ताकि किसी भी मरीज को देर न हो। जोधपुर प्रशासन की देखरेख में घायलों की चिकित्सा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

खबर यह भी पढ़े…

Rajasthan Congress: सर्किट हाउस में राष्ट्रीय पदाधिकारी से बदसलूकी, हंगामा

ये 16 यात्री गंभीर रूप से झुलसे, जोधपुर रेफर किए गए

ओमाराम पुत्र गुना रन (22) निवासी लाठी

2. उबेदुल्ला पुत्र सुमार खान (50) निवासी गोमट

3. लक्ष्मण पुत्र गंगाराम (50) निवासी सेतरावा

4. महिपाल सिंह पुत्र नाग सिंह (50) निवासी एका, रामदेवरा

5. यूनूस पुत्र पीर मोहम्मद (8) निवासी बंबरो की ढाणी

6. आशीष पुत्र अभय कुमार (45) निवासी जोधपुर

7. फिरोज पुत्र इदुखान (40) निवासी गंगाना, जोधपुर

8. विशाशा पुत्र आशीष (47) निवासी जोधपुर

9. मनोज भाटिया पुत्र राजेश्वर भाटिया (35) निवासी जेएनवी कॉलोनी

10. जीरराज पुत्र अजमल (15) निवासी भवानीपुरा

11. इमिमाता पत्नी पीर मोहम्मद (60) निवासी बंबरो की ढाणी

12. एकबाला पुत्र अली खान (52) निवासी गंगाना, जोधपुर

13. भागा बाई/ हाजी खान (59) निवासी बंबरो की ढाणी

14. हुसैन पुत्र इब्राहिम (79) निवासी जावंध

15. रफीक पुत्र समरू खान (21) निवासी गोमट

16. पीर मोहम्मद S/० सोराब खान

अधिकांश घायलों के शरीर का 60 से 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया है।

खबर यह भी पढ़े..

Rajasthan Congress: कांग्रेस सृजन अभियान से टोंक में मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, बनाया यह फॉर्मूला

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading