Greater Noida: दहेज लोभियों ने बहू निक्की को जलाकर मार डाला, दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल

0
Greater Noida में दहेज लोभियों ने बहू निक्की को पेट्रोल डालकर जलाया, दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज किया।

Greater Noida: दहेज लोभियों ने बहू निक्की को जलाकर मार डाला,दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल- परिजनों ने मांगी बुलडोजर कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने एक बहू को पेट्रोल डालकर जला दिया। रूपबास दादरी की रहने वाली निक्की की शादी वर्ष 2016 में सिरसा गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में दहेज के रूप में स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी, इसके बावजूद पति और सास- ससुर की लालच थमी नहीं। निक्की को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

Greater Noida:शादी और प्रताड़ना की कहानी

निक्की और उसकी बहन की शादी 2016 में एक ही परिवार के दो भाइयों के साथ की गई थी। दोनों बहनें एक ही घर में ब्याही गईं। शुरुआत से ही निक्की के पति का स्वभाव आक्रामक था। बताया जा रहा है कि पति शराब का आदी था और अक्सर निक्की के साथ मारपीट करता था। परिजनों का आरोप है कि सास-ससुर भी दहेज को लेकर उसे ताने देते और प्रताड़ित करते थे।

Greater Noida:दहेज की मांग पूरी न होने पर हुआ हत्याकांड

निक्की के परिजनों का कहना है कि शादी के समय स्कॉर्पियो और बुलेट देने के बावजूद पति और ससुराल वाले लगातार और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना बढ़ती गई। कल यह प्रताड़ना तब जानलेवा बन गई जब ससुराल वालों ने निक्की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसने के बाद निक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना का वीडियो बनी सबूत

निक्की की बहन ने मारपीट और आग लगाने की घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें निक्की की चीखें और आग की लपटें साफ दिखाई देती हैं। यह वीडियो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

परिजनों का आक्रोश और कार्रवाई की मांग

निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। अब जब बेटी की जान चली गई है तो ससुराल वालों पर बुलडोजर चलना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को सख्त सबक मिल सके। निक्की की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

Greater Noida:पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति, सास और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।

Greater Noida:इलाके में गुस्सा

सिरसा गांव के कासना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग इसे दहेज के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी के रूप में देख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज लोभियों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Operation Murder: वशीकरण के शक से खून तक, ग्रेटर नोएडा में बदले की दर्दनाक कहानी

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading