Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल, कानपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन
Asia Cup 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बवाल, कानपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन
भारत-पाक मैच से पहले सियासी घमासान
एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला अभी हुआ भी नहीं था कि देशभर में सियासी और सामाजिक विरोध तेज़ हो गया। दरअसल 14 सितंबर को दुबई में होने वाले इस हाईवोल्टेज क्रिकेट मैच को लेकर कानपुर में एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। परेड चौराहे पर जमकर नारेबाज़ी और पोस्टरबाज़ी हुई। “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे नारों के बीच प्रदर्शनकारियों ने बीसीसीआई और सरकार से इस मुकाबले को रद्द करने की मांग रखी।
Asia Cup 2025:क्या है प्रदर्शनकारियों की नाराज़गी
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पाकिस्तान और उसके खिलाड़ियों पर भारत विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत और “ऑपरेशन सिंदूर” का अपमान करते पाए गए हैं। इस रवैये को देखते हुए भारत के साथ किसी भी तरह का खेल या सांस्कृतिक संबंध रखना देशहित में नहीं है।
Asia Cup 2025:कानपुर की घटना और भावनात्मक जुड़ाव
विरोध कर रहे लोगों ने पहलगाम की हालिया घटना का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि शेर-ए-कानपुर शुभम द्विवेदी की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। ऐसे माहौल में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना न केवल अपमानजनक है बल्कि शहीद की शहादत का भी मज़ाक उड़ाने जैसा होगा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपील की कि पाकिस्तान जैसे “दोगले” मुल्क से किसी भी तरह का रिश्ता खत्म किया जाना चाहिए और मैच को तुरंत रद्द कर दिया जाना चाहिए।
Asia Cup 2025:बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं प्रदर्शन
परेड चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। पोस्टर और बैनर के जरिए उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया और बीसीसीआई पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि जब तक पाकिस्तान भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहेगा, तब तक खेल का रिश्ता भी कतई स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
विरोध की गूंज और अगली रणनीति
प्रदर्शन के बाद यह साफ हो गया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सियासी दबाव और बढ़ने वाला है। विपक्ष लगातार सरकार से अपील कर रहा है कि इस तरह के मैच सिर्फ तनाव को हवा देते हैं और शहीदों के परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हैं।
India-Pakistan Cricket: द्विपक्षीय मैचों पर रोक, एशिया कप को हरी झंडी