मुर्गे पर मचा बवाल, Amroha में पत्नी ने दी जान, पति ने शव को गंगा में फेंका– तीन गिरफ्तार
Amroha:मुर्गे पर मचा बवाल, पत्नी ने दी जान, पति ने शव को गंगा में फेंका – दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
अमरोहा – यह घटना सुनकर हर किसी की रूह कांप जाएगी। रहरा थाना क्षेत्र के वंशीवाला गांव में एक मामूली बात ने वैवाहिक जिंदगी को मौत में बदल दिया। पति ने पत्नी के मना करने के बावजूद मुर्गा पकाया और उसी रात पत्नी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। लेकिन हैरानी तब हुई जब पति ने परिजनों के साथ मिलकर गुनाह को छुपाने के लिए शव को गंगा में बहा दिया। अब इस सनसनीखेज मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Amroha:शादी के दस माह बाद टूटा रिश्ता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव की रहने वाली रीना (21) की शादी करीब दस महीने पहले वंशीवाला मेहरपुर निवासी निगम से हुई थी। 20 अगस्त को रीना अचानक लापता हो गई। पति ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी।
रीना की मां कौशल्या ने बेटी की तलाश में जब आवाज उठाई तो शक की सुई सीधे दामाद निगम पर गई। आखिरकार 20 दिन बाद सच्चाई सामने आई और पुलिस ने पति निगम, ससुर सुरेश, सास, जेठ महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया।
Amroha:मुर्गा बना मौत का कारण
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति निगम ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि 20 अगस्त की रात वह घर मुर्गा लेकर आया था। पत्नी रीना ने विरोध किया, क्योंकि वह मांसाहार से परहेज करती थी। लेकिन निगम ने बात नहीं मानी और मुर्गा पका लिया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और उसी रात रीना फंदे पर झूल गई।
Amroha:गुनाह छुपाने के लिए गंगा में फेंका शव
पत्नी की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए निगम ने अपने भाई महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र के साथ मिलकर रीना के शव को कपड़े में लपेटा और गांव के सामने बह रही गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने घंटों मशक्कत कर शव को तलाशने की कोशिश की, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।
Amroha:तीन गिरफ्तार, जांच जारी
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि विवाहिता की मौत को लेकर पति निगम, उसका भाई महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की संलिप्तता पर भी जांच चल रही है। वहीं गंगा में शव की तलाश देर रात तक जारी रही।
यह खबर न सिर्फ क्रूर हकीकत को उजागर करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि छोटी-सी जिद कैसे पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर सकती है
CBI: मुनव्वर खान को कुवैत से भारत लाया गया, जानिए अपराधी का इतिहास