गर्ल फ्रेंड का वायरल वीडियो और फिर अपहरण की साजिश
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेमी युवक ने जैसे ही अपनी गर्ल फ्रेंड का वायरल वीडियो देखा तो इतना आग बबूला हो चला कि उसने अपनी गर्ल फ्रेंड के युवा मित्र को ठिकाने लगाने की ठान ली, लेकिन उसका षड्यंत्र उस वक्त नाकाम हो गया जब बौखलाए प्रेमी की उल्टा पिटाई कर दी गई। जिसका बदला लेने के लिए फिर से उसने एक नाटक रचा पर इस बार उस सिरफिरे को खाकी ने ऐसा सबक सिखाने का काम किया कि अब वह खुद ने मुजरिम बन बैठा है।
दरअसल मामला कानपुर के चकेरी इलाके का था। जहां सोमवार की रात कृष्णा मित्तल ने थाने में आकर पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसके अपहरण का प्रयास कर रहे थे। जिनके चंगुल से बचकर आपके पास आया हूँ, कृष्णा मित्तल नाम के युवक की इस बात को थाने की पुलिस सकते में आ गई और मौके पर पहुंचने ही वाली थी, कि दर्जनों लोगों के साथ कृष्णा वर्मा नाम का एक युवक थाने आ धमका और अपहरण का आरोप लगाने वाले कृष्णा मित्तल पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर पुलिस अचम्भे में पड़ गई। कुछ ही देर बाद कृष्णा वर्मा के साथ आए परिजन हंगामा करने लगे। जिसे पुलिस शांत कराने में लगे हुए थे, कि कुछ लोगों ने कृष्णा मित्तल की पिटाई करना शुरू कर दिया, जिसको खाकी के जवानों ने बचाया और गहनता से पूछताछ शुरू कि तो कृष्णा वर्मा का आरोप सही निकला।
पूरे मामले की सच्चाई खुली तो कृष्णा मित्तल का अपहरण वाला मामला झूठा निकला। बल्कि उल्टा कृष्णा मित्तल ने कृष्णा वर्मा को बुलाकर कार में बैठाया था और फिर पिटाई की थी। जिसकी जानकारी आलाधिकारियों को लगी तो कृष्णा मित्तल के खिलाफ मारपीट और षड्यंत्र रचे जाने की एफआईआर दर्ज करते हुए मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।