Fatehpur News – चरही तोड़ने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में हुई मारपीट, वायरल वीडियो बना चर्चा

0
17
फतेहपुर समाचार – वायरल वीडियो में दिख रही महिलाओं की जंग, मामूली बात पर हुआ था तांडव 
 
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद

Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर में चरही तोड़े जाने को लेकर दो पक्ष की महिलाओं में जमकर मारपीट हुई और मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे और मारपीट का वीडियो वायरल किया। मामले की जांच में किशुनपुर पुलिस जुट गई है।

सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गड़वा का बताया जा रहा है। जहां जियालाल के घर के बाहर बनी पुरानी चरही को जबरन पड़ोसी लोगों ने तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और दोनों ओर से महिलाएं भी आमने सामने आ गई। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। और एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं।

खाकी ने सख्त दी चेतावनी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग चरही तोड़ने में लगे हुए हैं और महिलाओं को उकसा रहे हैं कि मारो-मारो। इसी बीच किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

शांतिभंग की हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी जेपी शाही ने बताया कि दोनों पक्षों पर शान्तिभंग में कार्रवाई की गई। दोनों पक्ष के लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। दोबारा मारपीट का मामला सामने आया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading