‘हिली धरती’, दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दिल्ली आ रही है। जहां दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के साथ ही भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी झटके महसूर किये गए हैं। जिसको लेकर यहां के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अपना बचाव करने के लिए बिल्डिंगों के बाहर निकल गए। दिल्ली में दोपहर के 2 बजकर 52 मिनट का समय था जब अचानक एनसीआर में बनी ऊंची इमारतों में हलचल सी मच गई। चंद सेकंड में जैसे ही लोगों को भूकंप का आभास हुआ तो लोग बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों से बाहर की तरफ भागने लगे और देखते ही देखते हजारों लोग सड़क पर नजर आए। जिनके चेहरों में दहशत साफ़ झलक रही थी।
इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं ।
आपको बताते चलें कि इस भूकंप के झटके की पहली रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल के अनुसार 6.2 मापी गई है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं थी। आगे के अपडेट से हम आपको अवगत कराते रहेंगे, बने रहिएगा हमारे साथ।