Delhi Blast: आतंकी उमर की नूंह से दिल्ली तक ब्लास्ट की पूरी कहानी, सामने आया एक नया चेहरा
Delhi Blast से 18 घंटे पहले ऐसा हुआ, आतंकी उमर नबी का नूंह में ATM ड्रामा, 20 मिनट तक कार में सिक्योरिटी गार्ड को घुमाया
दिल्ली/नूंह: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए भयानक ब्लास्ट (Delhi Blast) ने 13 निर्दोष लोगों की जान ले ली और पूरे देश को झकझोर दिया। अब इस ब्लास्ट से जुड़ा एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जो यह बताता है कि आतंकी उमर नबी, जो फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर था, ब्लास्ट से 18 घंटे पहले नूंह जिले में ATM के बाहर क्या कर रहा था।
CCTV फुटेज के अनुसार, उमर नबी ने नूंह के फिरोजपुर झिरका के बीवा रोड स्थित HDFC बैंक ATM के पास रात 1 बजकर 2 मिनट पर अपनी i-20 कार से पहुंचा। ATM में कैश नहीं निकलने पर उसने एक सिक्योरिटी गार्ड मोहर सिंह को पैसे का लालच देकर अपनी कार में बिठाया और शहरभर में अलग-अलग ATM में घूमकर कैश निकलवाया।
ATM के बाहर मास्क में छिपा चेहरा, कैश के लिए चालाकी
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार से उतरते ही उमर ने अपना चेहरा मास्क से ढक लिया। तीन मिनट तक ATM में कैश निकालने की कोशिश करने के बाद भी मशीन में पैसे नहीं थे। इसी बीच उसने सिक्योरिटी गार्ड मोहर सिंह से कहा कि उसे 50 हजार रुपए चाहिए। गार्ड ने बताया कि मशीन में पैसे नहीं हैं।
लेकिन उमर ने चालाकी दिखाई और गार्ड को लालच दिया – “अगर तुम किसी ATM से कैश निकाल दोगे तो तुम्हें 5 हजार रुपए मिलेंगे।”
20 मिनट तक कार में शहरभर में घुमाया, आखिरकार निकाला कैश
रात 1 बजकर 5 मिनट पर CCTV में दिखा कि उमर और गार्ड कार में बैठकर अलग-अलग ATM में घूम रहे हैं। लगभग 20 मिनट बाद, यानी 1 बजकर 25 मिनट पर, उमर वही गार्ड लेकर उसी HDFC ATM के बाहर लौट आया, और गार्ड को छोड़कर निकल गया।
इसके 10 मिनट बाद, रात 1 बजकर 33 मिनट पर उमर की कार दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे के टोल पर दिखाई दी, जो सीधे दिल्ली की तरफ जा रही थी।
नूंह से दिल्ली तक, ब्लास्ट की पूरी कहानी
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नूंह में कैश निकलवाने के बाद उमर नबी सीधे दिल्ली गया। शाम 6.52 बजे, लाल किले के पास i-20 कार में ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए।
इस घटना ने देश में सुरक्षा व्यवस्था और एहतियात के सवाल खड़े कर दिए हैं। यह खुलासा यह भी दर्शाता है कि आतंकी बड़े पैमाने पर पूर्व योजना और लालच का इस्तेमाल करके अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि उमर नबी ने इस पूरी योजना में बेहद सटीक टाइमिंग, मास्किंग और लालच के हथकंडे का इस्तेमाल किया। ATM में कैश निकलवाना और गार्ड को अपने साथ घुमाना, यह सब ब्लास्ट की तैयारी का हिस्सा था।